कटहिया पुल के पास खाई में पलटी स्कॉर्पियो

Published by : SANTOSH KUMAR SINGH Updated At : 21 Mar 2026 10:38 PM

विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के थरथरी-भतहर मार्ग पर कटहिया पुल के पास शनिवार को एक चार पहिया वाहन खाई में गिर गया.

विज्ञापन

थरथरी (नालंदा). स्थानीय थाना क्षेत्र के थरथरी-भतहर मार्ग पर कटहिया पुल के पास शनिवार को एक चार पहिया वाहन खाई में गिर गया. हालांकि इस घटना में सभी सवार बाल-बाल बच गए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लखीसराय से हिलसा जा रही एक स्कॉर्पियो अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुल के पास खाई में उतर गयी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. स्थानीय लोगों का कहना है कि कटहिया पुल का मोड़ काफी संकीर्ण है, जिसके कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. करीब 15 दिन पूर्व भी इसी स्थान पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय रोहित कुमार की मौत हो गई थी, जो नूरसराय थाना क्षेत्र के नोनौरा बेलदारी गांव के निवासी थे. ग्रामीणों ने विभागीय पदाधिकारियों से मांग की है कि इस खतरनाक स्थल पर जल्द से जल्द आवश्यक सुधार कार्य कराया जाए, ताकि आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. संकीर्ण पुल के कारण अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया, हालांकि सभी सवार सुरक्षित बच गए.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन