शेखपुरा के कसार गांव के समीप दो किशोरों के शव बोरे में बंद मिले, हत्या की आशंका के बाद पुलिस जांच में जुटी

बोर में तैरती लाश
Sheikhpura News: शेखपुरा के कसार गांव के पास पानी भरे गड्ढे में बोरे में बंद दो किशोरों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक तौर पर मामला पत्थर बांधकर पानी में डुबोने का यानी बेरहमी से हत्या का लग रहा है.
Sheikhpura News🙁प्रदीप कुमार) बिहार के शेखपुरा जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कसार थाना क्षेत्र के कसार गांव के समीप मंगलवार की सुबह दो किशोरों के शव बोरे में बंद अवस्था में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
दोनों शव गांव के दक्षिण स्थित बधार (आहर) के एक पानी भरे गड्ढे में तैरते हुए बरामद किए गए हैं. वारदात का तरीका इतना खौफनाक था कि शवों को बोरे में बंद करने के बाद भारी पत्थर से बांधकर पानी में फेंका गया था, ताकि लाशें ऊपर न आ सकें.
सुबह बधार घूमने निकले ग्रामीणों ने देखा
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण बधार की तरफ घूमने निकले, तो उन्होंने पानी में लावारिस अवस्था में तैरते हुए दो बोरों को देखा. संदेह होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत कसार थाना पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बोरों को पानी से बाहर निकाला. जब बोरे खोले गए, तो उनके अंदर का खौफनाक मंजर देखकर हर कोई दंग रह गया. दोनों बोरों में दो किशोरों की लाशें थीं, जिनकी उम्र करीब 10 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है.
पीयूष और आयुष के रूप में हो रही पहचान
हालांकि शवों की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी, जिससे आधिकारिक तौर पर तुरंत पहचान करना मुश्किल था, लेकिन कपड़ों, हाथ में बंधे धार्मिक धागे और सिर के बालों के आधार पर ग्रामीणों ने उनकी पहचान कर ली है.
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक बच्चों की पहचान कसार गांव निवासी राजाराम राउत के 10 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार और प्रमोद पासवान के 12 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में की जा रही है.
खेत में हत्या कर शव फेंकने की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह साफ तौर पर बर्बर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि घटनास्थल के बिल्कुल समीप स्थित राहड़ के खेत में ही दोनों किशोरों की बेरहमी से हत्या की गई और फिर साक्ष्य छुपाने के इरादे से लाशों को बोरे में भारी पत्थरों के साथ बांधकर आहर में फेंक दिया गया.
वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर, जांच तेज
घटना की गंभीरता को देखते हुए कसार थाना पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी. डीएसपी डॉ. राकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दो किशोरों के शव बरामद किए गए हैं और प्रथम दृष्टया यह पूरी तरह से हत्या का मामला लग रहा है.
शवों की शिनाख्त की आधिकारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस की विशेष टीमें हर पहलू पर गहराई से जांच कर रही हैं और जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
आए दिन ऐसी घटना हो रही है
बता दें कि करीब 10 दिन पहले ही कसार थाना क्षेत्र के बरसा गांव मे बालक का अपहरण कर लिया गया था. उसकी हत्या कर अपराधियों ने नवादा के कौवाकोल स्थित पहाड़ी गुफा में बच्चों के शव को फेंक दिया था.
वही अरियरी थाना क्षेत्र के भोज़डीह – जख़ौर गांव में एक महिला सफाई कर्मी की हत्या कर दी गई थी. इन तमाम घटनाओं से लोग सकते में है. अपराधी पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










