हिलसा में पोकलेन चालक की गोली मारकर हत्या
Published by : SANTOSH KUMAR SINGH Updated At : 21 Mar 2026 10:40 PM
हिलसा पूर्वी बाईपास निर्माण कार्य में लगे एक पोपलेन चालक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
हिलसा़ हिलसा पूर्वी बाईपास निर्माण कार्य में लगे एक पोपलेन चालक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान झारखंड के पथरी गांव निवासी कुलदीप यादव (32 वर्ष) के रूप में की गई है।बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम त्रिलोक विगहा के पास बाइक सवार बदमाशों ने पहले साइट पर मौजूद इंजीनियर को निशाना बनाने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने निर्माण कार्य में लगे पोपलेन चालक कुलदीप यादव को सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और मजदूरों व स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।घायल चालक को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बाईपास निर्माण कार्य में लगे चालक की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बदमाशों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही, अनुमंडलीय अस्पताल मे अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल,एएसपी शैलजा, डीएसपी कुमार ऋषि राज, थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर रहे है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










