बधार में मिली वृद्ध की लाश, पहचान नहीं

शेखपुरा थाना क्षेत्र के धनौल मोड़ से कुछ ही दूरी पर स्थित दरवेशपुर गांव के समीप बधार में एक वृद्ध व्यक्ति की लाश मिली.
शेखपुरा. शेखपुरा थाना क्षेत्र के धनौल मोड़ से कुछ ही दूरी पर स्थित दरवेशपुर गांव के समीप बधार में एक वृद्ध व्यक्ति की लाश मिली. मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है. सूचना मिलते ही शेखपुरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को सदर अस्पताल लाया गया. बताया जाता है कि दरवेशपुर गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खेत में अचेत अवस्था में वृद्ध पर कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी. जिसके बाद वहां कई लोग पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी गई. छानबीन के क्रम में मृतक के पास से उसका कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जबकि वह धोती और कुर्ता पहने हुए था. कयास लगाया जा रहा है कि उधर से गुजरने के दौरान अचेत होकर गिरने पर वृद्ध की मौत हुई है, हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही सारी स्थिति साफ हो सकेगी. मृतक की पहचान को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










