ePaper

भारत युवा संसद 11 नवंबर से राजगीर में

Updated at : 07 Nov 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
भारत युवा संसद 11 नवंबर से राजगीर में

नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजगीर में तैयारी आरंभ हो गयी है. भारत युवा संसद 2026 का आगाज 11 नवंबर से होने वाला है.

विज्ञापन

राजगीर. नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजगीर में तैयारी आरंभ हो गयी है. भारत युवा संसद 2026 का आगाज 11 नवंबर से होने वाला है. नालंदा जिले के राजकीय डिग्री कॉलेज, राजगीर में यह आयोजन होना है. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस आयोजन की तैयारियां लकधक से शुरू हो गयी है. यह आयोजन 11 नवंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा. इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में नालंदा जिले के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, राजगीर को सौंपी गयी है. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आनंद प्रकाश गुप्ता ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यह डिग्री कॉलेज के लिए गौरव का विषय है. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने राजगीर के राजकीय डिग्री कॉलेज को नालंदा जिला नोडल केंद्र के रूप में चयनित किया है. उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिवार इस दायित्व को निष्ठा और समर्पण के साथ पूर्ण करने के लिए तैयार है. प्राचार्य ने जिले के युवाओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की. डॉ गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझने, अपनी विचार शक्ति को प्रकट करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का अवसर प्रदान करेगा. राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कामना ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्य, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है. इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को आपातकाल के 50 वर्ष: लोकतंत्र के लिए सीख”””” विषय पर हिंदी और अंग्रेजी में तीन मिनट का भाषण देना होगा. जिले से 10 उत्कृष्ट वक्ताओं का चयन राज्य स्तरीय संसद के लिए किया जाएगा. ये चयनित प्रतिभागी आगे बिहार विधानसभा परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद में हिस्सा लेंगे. राज्य स्तर से चुने गए तीन प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर की संसद, जो लोकसभा, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा. डॉ. कामना ने बताया कि नालंदा जिले के सभी सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों के 18 से 25 वर्ष के विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 10 नवंबर 2025 तक My Bharat Portal के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन