लोहड़ी गांव में छठ घाट सीढ़ी का उदघाटन
Published by : SANTOSH KUMAR SINGH Updated At : 21 Mar 2026 10:37 PM
नूरसराय प्रखंड क्षेत्र के लोहड़ी गांव में आज ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं सासंद कौशलेंद्र कुमार ने 6 लाख रुपये की लागत से बने छठ घाट का सीढ़ी का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया.
बिहारशरीफ.नूरसराय प्रखंड क्षेत्र के लोहड़ी गांव में आज ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं सासंद कौशलेंद्र कुमार ने 6 लाख रुपये की लागत से बने छठ घाट का सीढ़ी का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के द्वारा अपने उपर लगाये गये अधिक सम्पति मामले में कहा कि मैं उनको धन्यावाद दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम ही आरोप लगाना है. इसके पहले प्रशांत किशोर भी आरोप लगा चुके हैं. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बिहार में विकास गिरफ्तार तेज हो गई है और डबल इंजन की सरकार में बिहार में विकास तेजी से किया जा रहा है. इसके साथ ही कई जिलों में उद्योग लगाने का भी काम शुरू कर दिया गया है ताकि लोगों को रोजगार मिल सके. वहीं जेडीयू नेता नवीन कुमार निश्चल ने कहा कि आज का दिन पंचायत के लिए बड़ी खुशी का दिन है क्योंकि लोहड़ी गांव के पास किसी तरह का कोई तालाब नहीं था और इस तालाब का निर्माण हो जाने से छठवर्ति को सुविधा मिलने लगेगी. आसपास में कोई तालाब नहीं रहने कारण मोरा तलाब समेत तलाब में जाकर छठ व्रत करते थे. लेकिन अब गांव के पास ही तालाब में छठ व्रत करेगी. इस मौके पर धनंजय देव, नवीन कुमार निश्चल, बासुदेव मुखिया, बटी कुमार, दीपु कुमार, डॉ वीरेश कुमार, चन्देश्वर यादव, भोंनु यादव, बबलू कुमार, अनील कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










