ePaper

चोरी की स्कूटी के साथ से मिला अवैध बंदूक

Updated at : 14 Sep 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी की स्कूटी के साथ से मिला अवैध बंदूक

बरबीघा के जयरामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए बरबीघा के उखदी गांव से चोरी के स्कूटर के साथ ही घर में रखे गये अवैध एक एकनाली बन्दुक को बरामद करने में सफलता अर्जित की है.

विज्ञापन

शेखपुरा. बरबीघा के जयरामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए बरबीघा के उखदी गांव से चोरी के स्कूटर के साथ ही घर में रखे गये अवैध एक एकनाली बन्दुक को बरामद करने में सफलता अर्जित की है. चोरी की स्कूटी के साथ ही अवैध हथियार रखने के मामले में पुलिस ने उखदी गांव निवासी अवध पासवान के बेटे मोती पासवान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दो नंबर प्लेट भीं बरामद की है. यह स्कूटी इस्लामपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. इस सम्बन्ध में जयरामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी चोरी में अन्य की संलिप्तता की जानकारी मिली है पुलिस उसकी धड़पकड़ में जुटी है.इसके लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार युवक के बारे में लंबे समय से गाड़ी चोरी करने के काम में संलिप्तता की शिकायत मिल रही थी. इसके साथ ही अवैध हथियार के जरिए वह लोगों के बीच दहशत भी फैलाता था. इसी सूचना पर तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की स्कूटी, एक अवैध बंदूक और दो नंबर प्लेट बरामद किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोर गिरोह में दहशत व्याप्त हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन