ePaper

बिहारशरीफ सीड प्रोसेसिंग प्लांट का किया निरीक्षण

Updated at : 06 Dec 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
बिहारशरीफ सीड प्रोसेसिंग प्लांट का किया निरीक्षण

सदर अनुमंडल पदाधिकारी काजले वैभव नितिन के द्वारा शनिवार को बिहारशरीफ के विजवनपर अवस्थित बिहार राज्य बीज निगम परिसर में सीड प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. सदर अनुमंडल पदाधिकारी काजले वैभव नितिन के द्वारा शनिवार को बिहारशरीफ के विजवनपर अवस्थित बिहार राज्य बीज निगम परिसर में सीड प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि उक्त परिसर की चहारदीवारी नहीं है. इस संबंध में उपस्थित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बिहारशरीफ के द्वारा बताया गया कि विभागीय स्तर से चहारदीवारी निर्माण कार्य की निविदा की जा चुकी है. अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा अविलंब संबंधित संवेदक से समन्वय स्थापित कर इसकी चहारदीवारी निर्माण कार्य को कराए जाने का निर्देश दिया गया है.निरीक्षण के क्रम में सहायक निदेशक, बीज उत्पादन, नालंदा एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बिहार शरीफ भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन