ePaper

उकसी गांव में भटकी बाघिन के हमले में किसान घायल

Updated at : 05 Nov 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
उकसी गांव में भटकी बाघिन के हमले में किसान घायल

चेवाड़ा प्रखंड के उकसी गांव में भटकी बाघिन के हमले में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

शेखपुरा. चेवाड़ा प्रखंड के उकसी गांव में भटकी बाघिन के हमले में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना में घायल किसान 35 वर्षीय सुरेंद्र महतो को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है. इस संबंध में बताया गया की एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ इस क्षेत्र में भटक आयी है और पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग गांवों में विचरण कर रही है. घटना में घायल किसान सुनसान नदी की ओर गया था, तभी उसपर शावक ने हमला किया था.ग्रामीणों के अनुसार, बाघिन और उसके शावकों को इससे पहले लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के सिरखंडी, गौरा और नौवां गांवों में भी देखा गया था. अब उनके शेखपुरा जिले की सीमा में पहुंचने की सूचना से लोगों में भय का वातावरण है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से बाघिन और उसके शावकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है. फिलहाल वन विभाग की टीम को अलर्ट पर रखा गया है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है. इस घटना से आसपास के ग्रामीणों के बीच भी भय देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन