ePaper

जमाबंदी सुधार शिविर में रैयतों की उमड़ी भीड़

Updated at : 20 Sep 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
जमाबंदी सुधार शिविर में रैयतों की उमड़ी भीड़

प्रखंड के पंचायत सरकार भवन बिंद में जमाबंदी सुधार के लिए शिविर लगाया गया. इस शिविर में किसानों ने जमाबंदी में सुधार कराने के लिए कर्मचारी को जमीन से संबंधित कागजात सौंपा.

विज्ञापन

बिंद़ प्रखंड के पंचायत सरकार भवन बिंद में जमाबंदी सुधार के लिए शिविर लगाया गया. इस शिविर में किसानों ने जमाबंदी में सुधार कराने के लिए कर्मचारी को जमीन से संबंधित कागजात सौंपा. राजस्व कर्मचारी रिंटू कुमार ने कहा कि बिंद मौजा में कुल 2790 जमाबंदी कायम है. जमाबंदी महाअभियान शिविर में कुल 130 रैयतों ने जमाबंदी में सुधार व परिमार्जन कराने के लिए जमीन संवंधी कागजात जमा किया है. किसानों के आवेदन को कम्प्यूटर पर लोड किया गया है. सीओ रामायण कुमार ने कहा कि किसानों की त्रुटिरहित जमाबंदी में सुधार के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है. भूमि संबंधी गलतियों में सुधार होने से भूमि विवाद के मामलों में कमी आएगी. वहीं रैयताें की वैसी भूमि जो अभी तक मृत पूर्वजों के नाम पर दर्ज हैं. मृत परिजन के नाम कायम जमाबंदी को उनके बेटों-पोतों के नाम से नई जमाबंदी तैयार की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन