नालंदा डेयरी के सीईओ ने सीएम के कार्यक्रम की सफलता पर जताया आभार, बोले- योजनाएं बदलेंगी डेयरी क्षेत्र की तस्वीर

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम की सफलता पर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने जताया आभार

नालंदा डेयरी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं और विकास योजनाएं बिहार के दुग्ध उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होंगी.

विज्ञापन

नालंदा डेयरी परियोजना के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सफल दौरे एवं शिलान्यास कार्यक्रम के शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण आयोजन पर सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, दुग्ध उत्पादक किसानों, जीविका दीदियों तथा आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा डेयरी क्षेत्र के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं और विकास योजनाओं का शिलान्यास नालंदा ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के दुग्ध उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से नालंदा डेयरी की प्रसंस्करण क्षमता बढ़ेगी, किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा, मूल्य संवर्धित दुग्ध उत्पादों का उत्पादन बढ़ेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

प्रशासनिक सहयोग और सभी वर्गाें की भूमिका की सराहना

अरविंद कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, कॉम्फेड मुख्यालय, डेयरी परियोजना के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सहयोगी संस्थाओं की भूमिका की सराहना करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया.

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई योजनाएं आने वाले समय में बिहार के डेयरी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन