नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ केंद्र सरकार को घेरा

Updated at : 23 Jun 2024 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ केंद्र सरकार को घेरा

इंकलाबी नौजवान सभा नीट परीक्षा में हुई धांधली के लिए केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. रविवार को प्रखंड के पार्टी कार्यालय में हुई प्रखंड अध्यक्ष संजय पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस परीक्षा को रद्द कर फिर से परीक्षा आयोजित करने एवं दोषी लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने बैठक की गई.

विज्ञापन

हिलसा. इंकलाबी नौजवान सभा नीट परीक्षा में हुई धांधली के लिए केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. रविवार को प्रखंड के पार्टी कार्यालय में हुई प्रखंड अध्यक्ष संजय पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस परीक्षा को रद्द कर फिर से परीक्षा आयोजित करने एवं दोषी लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने बैठक की गई. बैठक में भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य दिनेश कुमार भी उपस्थिति थे. इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड सचिव ब्रह्मदेव प्रसाद बिंद ने कहा कि नीट की परीक्षा में हुई धांधली देश के पढ़े लिखे होनहार छात्रों और देश के भविष्य के लिए बहुत ही दुखद है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए यह काम ही होगी. यह केंद्र और राज्य की सरकार की संपूर्ण नाकामी को दर्शाता है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से केंद्र में भाजपा और राज्य में नीतीश की हुकूमत चल रही है तब से होनहार छात्रों के भविष्य के साथ सरकारी तंत्र के द्वारा मजाक उड़ाया जा रहा है. उन्होंने मुजफ्फरपुर में नौकरी का झांसा देकर छात्राओं का किए गए यौन शोषण की तीखी निंदा की।.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन