ePaper

बिहार का गांव अब शहर से सुंदर बन रहा है : श्रवण

Updated at : 26 Jun 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार का गांव अब शहर से सुंदर बन रहा है : श्रवण

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार का गांव अब शहर से सुंदर बन रहा है . गांव के लोगों को अब शहरों जैसी सुविधा मिल रही है.

विज्ञापन

नूरसराय. बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार का गांव अब शहर से सुंदर बन रहा है . गांव के लोगों को अब शहरों जैसी सुविधा मिल रही है. ये सब सम्भव हुआ है बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच और मेहनत से. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं. वो बिहार के विश्वकर्मा के रूप में जाने जाते हैं. ये बातें मंत्री कुमार ने नूरसराय प्रखण्ड के कुंदी गांव में मनरेगा की योजना से बने नौ लाख 77 हजार की लागत से बने आंगनबाड़ी के उदघाटन के दौरान कह रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार ने विकास की गति में तेजी आएगी. किसानों के लिए बिजली की मुक्कमल व्यवस्था की जा रही है. किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की अगल फीडर की व्यवस्था की जा रही है ताकि किसानों को समय से बिजली मिल सके और खेती करने में सहूलियत हो सके. इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में नई ऊर्जा से काम हो रहा है. बिहार में जो विकास का कार्य हुआ है उसका अनुकरण दूसरे राज्यों में हो रहा है. इस अवसर पर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष सोनी लाल, शिशुपाल कुमार उर्फ छोटे महतो ,जदयू नेता सुधीर कुमार, आशुतोष कुमार, शैलेन्द्र चौहान, अविनाश कुमार निराला, सिक्कू मुखिया ,दरुआरा पंचायत के सरपंच पप्पू महतो, मंटु महतो, शैलेन्द्र गराई .जनार्धन चंद्रवंशी, बंटी यादव, जदयू के दरुआरा पंचायत के पंचायत अध्यक्ष राजनंदन प्रसाद, दरुआरा पंचायत के मुखिया सोनू सुलटान, गनौरी प्रसाद, संजीव कुमार ,श्यामसुंदर कुमार, संजू महतो, अरविन्द पांडेय, नवनीत कुमार आदि लोग शामिल थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन