शेखपुरा जिले के खांडपर पहाड़ी चोटी पर स्थित संतोषी माता के मंदिर पर ठनका गिरने से शिखर ध्वस्त
Published by : Vivek Singh Updated At : 14 May 2026 10:05 AM
मंदिर का शिखर
Bihar News: शेखपुरा जिले के नगर परिषद शेखपुरा के खांडपर पहाड़ी चोटी पर स्थित संतोषी माता के मंदिर पर बुधवार की देर रात्रि ठंनका गिर गया है. तेज आंधी बारिश के बीच ठनका गिरने से मंदिर का शिखर ध्वस्त हो गया है. मौसम विभाग ने आंधी पानी के साथ ठंनका गिरने के सिलसिले को लेकर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है.
Bihar News: (रंजीत कुमार) शेखपुरा जिले के नगर परिषद शेखपुरा के खांडपर पहाड़ी चोटी पर स्थित संतोषी माता के मंदिर पर बुधवार की देर रात्रि ठंनका गिर गया है.
तेज आंधी बारिश के बीच ठनका गिरने से मंदिर का गुंबद ध्वस्त हो गया है . स्थानीय समाज सेवी गुड्डू कुमार ने बताया कि आमतौर पर रात्रि के समय भी इस परिसर के शिव मंदिर में स्थानीय लोग विश्राम करते थे.
घटना के बारें में स्थानीय लोगों के क्या बताया?
बुधवार की रात्रि तेज आंधी बारिश के कारण कोई वहां मौजूद नहीं था. रात्रि करीब 10:00 बजे तेज आंधी बारिश के बीच ठनका गिरने का सिलसिला शुरू हुआ.
इसी बीच ठनका पहाड़ी चोटी स्थित संतोषी माता के मंदिर पर गिर गया. इस दौरान मंदिर के गुंबज का ऊपरी हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है.
इधर मौसम विभाग ने आंधी पानी के साथ ठंनका गिरने के सिलसिले को लेकर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत भी है. वैसे स्थान से बचने को कहा गया है जहां ठनका गिरने की संभावना अधिक होती है.
Also Read: नालंदा में जमीन को लेकर दो बेटों ने मिलकर मां की गला काटकर हत्या कर दी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










