सॉल्वर गैंग को लेकर विम्स कॉलेज के हॉस्टल की हुई जांच

Updated at :13 May 2026 8:45 PM
विज्ञापन
सॉल्वर गैंग को लेकर विम्स कॉलेज के हॉस्टल की हुई जांच

नीट पेपर से जुड़े सॉल्वर गैंग को लेकर आइबी की टीम और स्थानीय पावापुरी सहायक थाना, गिरियक व कतरीसराय थाना की पुलिस टीम भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंची,

विज्ञापन

गिरियक. नीट पेपर से जुड़े सॉल्वर गैंग को लेकर आइबी की टीम और स्थानीय पावापुरी सहायक थाना, गिरियक व कतरीसराय थाना की पुलिस टीम भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंची, जहां घंटों सॉल्वर गैंग के मुख्य सरगना अवधेश और अन्य छात्रों के कमरे के ताले को तोड़कर अधिकारी और पुलिस की निगरानी में कमरे की गहनता से तलाशी ली गयी. इस दौरान पुलिस ने इंटर्न हॉस्टल के कमरा नंबर 110 और टाइप फॉर के कमरा नंबर 502 और 503 की तलाशी ली गयी. दरअसल 110 में सॉल्वर गैंग का मुख्य सरगना अवधेश कुमार रहता है और 502 में उज्ज्वल और राजा बाबू रहता है. उज्वल और अमन दोनों आपस में मौसेरे भाई है और दोनों साथ में इसी हॉस्टल में रहते हैं. आइबी की टीम कॉलेज के अन्य पदाधिकारियों और अन्य जूनियर डॉक्टर से इस मामले में पूछताछ की. इस दौरान कई कॉलेज के कई अहम दस्तावेज को भी खंगाला है. हालांकि अभी तक इसमें कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. वहीं टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि उज्वल और अवधेश के कमरे की तलाशी ली गई है और भी पूछताछ चल रही है. आईबी की दो सदस्यीय टीम ने कॉलेज के सुप्रिटेंडेंट के चैंबर में बैठकर पूछताछ की.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन