जोधनबीघा गांव के समीप खंधे से अधेड़ की लाश बरामद

शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के जोधन बीघा गांव निवासी 50 वर्षीय मजदूर की लाश खंधे से बरामद की गयी है.
शेखपुरा. शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के जोधन बीघा गांव निवासी 50 वर्षीय मजदूर की लाश खंधे से बरामद की गयी है. खंधा में लाश मिलने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. जबकि, घटनास्थल पर देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. मृतक की पहचान जोधन बीघा गांव निवासी चंद्र चौधरी के पुत्र शंकर चौधरी के रूप में की गई है. मृतक का शव गांव से दक्षिण निमी खंधा से बरामद की गई. मृतक के दाहिने हाथ,दाहिने पैर,बाएं जांघ सहित शरीर के अन्य जगहों पर चमड़ा के झुलसने का निशान है.मृतक के परिजन हत्या कर लाश को जलाने का आरोप लगा रहे हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन करने में जुट गई है. उधर,मामले की जांच पड़ताल को लेकर एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की गहराई से जुट गए हैं. एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उस मामले का खुलासा हो पायगा.
एफएसएल टीम घटनास्थल पहुंचकर तथ्य जुटाने में जुटी
शेखोपुरसराय थाना के जोधनबीघा गांव के खंधे से अधेड़ की लाश बरामद किये जाने के मामले की जांच पड़ताल के लिए पुलिस की एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों को जुटाने में जुट गयी है.एफएसएल टीम के सदस्य घटना स्थल के सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच पड़ताल करने और साक्ष्यों को इक्कठा करने के काम में लगे हैं. दिन के 11 बजे घर से निकला था अधेड़ मृतक के परिवार वालों का कहना है शंकर चौधरी घर से करीब 11 बजे बाहर निकला था. वहीं,दिन के ढाई बजे के करीब उसके शव को बधार में देखा गया. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. दूसरे दिन शव बरामद होने की घटना से लोग हैरान जिला पुलिस प्रशासन अभी अरियरी थाना क्षेत्र के जखौर खंधा से मंगलवार को मिली मुन्नी देवी नामक एक 48 वर्षीय मिला की लाश की गुत्थी सुलझा भी नहीं पाई कि 24 घंटे अंदर यानि दूसरे दिन बुधवार को पुलिस ने शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के जोधनबीघा गांव से अधेड़ की लाश को बरामद किया है. लगातार दूसरे दिन लाश मिलने की घटना से लोग हैरान हैं. वहीं,इस तरह की घटनाओं से भय का माहौल बन रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










