रोड मेंटेनेंस में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

Updated at : 17 Feb 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
रोड मेंटेनेंस में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

बरबीघा-बिहारशरीफ मुख्य सड़क मार्ग से खोजागाछी गांव जाने वाले लिंक पंथ में मेंटेनेंस के दौरान हुई धांधली से संबंधित रविवार को छपी खबर का असर देखने को मिला.चौबीस घंटे के अंदर ही आरडब्लूडी के एक्सक्यूटिव इंजीनियर विमल कुमार खुद इसकी जांच पड़ताल करने के लिए पहुंच गए.

विज्ञापन

बरबीघा. बरबीघा-बिहारशरीफ मुख्य सड़क मार्ग से खोजागाछी गांव जाने वाले लिंक पंथ में मेंटेनेंस के दौरान हुई धांधली से संबंधित रविवार को छपी खबर का असर देखने को मिला.चौबीस घंटे के अंदर ही आरडब्लूडी के एक्सक्यूटिव इंजीनियर विमल कुमार खुद इसकी जांच पड़ताल करने के लिए पहुंच गए.मौके पर उन्होंने संवेदक अशोक कुमार को भी बुला रखा था. मेंटेनेंस के कार्य को देखकर वे लोगों के सामने ही संवेदक पर बिफर पड़े. उन्होंने संवेदक को कड़ी फटकार लगाते हुए दो दिनों के अंदर निर्धारित मानकों के अनुसार मेंटेनेंस के कार्य को पूरा करने का आदेश दिया.मौके पर विमल कुमार ने कहा कि अगर सही तरीके से काम नहीं किया जाएगा तो मेंटेनेंस की राशि को जप्त करते हुए ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करने का काम किया जाएगा.वही मौके पर उपस्थित नगर परिषद के पूर्व नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि खबरों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जनता के हित में कदम उठाने वाले बहुत कम पदाधिकारी है.इसके लिए विमल कुमार और विभाग के जूनियर इंजीनियर बधाई के पात्र हैं.वही जानकारी के अनुसार अखबार में छपी खबर पर विभाग के मंत्री डॉ अशोक चौधरी के पीए के द्वारा भी संज्ञा लेकर एक्सक्यूटिव इंजीनियर को इस मामले में कड़ी फटकार लगाई गई थी. उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि गड़बड़ी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. माना जा रहा है कि मंत्री जी के हस्तक्षेप के बाद ही विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर खुद जांच करने के लिए पहुंचे थे.मंत्री ने साफ निर्देश दे रखा है कि निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता का मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए.नहीं तो गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नही जाएगा.दरअसल लगभग 3 साल पहले बनी सड़क जहां-तहां से टूटने लगी तो ठेकेदार के द्वारा नियमानुसार मेंटेनेंस का काम शुरू किया गया.लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में अलकतरा में मोटी रेत मिलाकर सड़क पर जहां-तहां बिखेरते हुए कालीकरण करने का प्रयास किया गया है.कहीं भी सड़क पर पानी गिरती है तो सड़क पर पड़ा हुआ मटेरियल बहने लगता है. इस बात को रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद मामले पर कार्रवाई शुरू हो गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन