बाइक चोर गिरोह का आरोपित गिरफ्तार

करंडे थाना पुलिस ने चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकरामा गांव से अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के एक फरार चल रहे आरोपित पवन यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पाई.
शेखपुरा. करंडे थाना पुलिस ने चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकरामा गांव से अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के एक फरार चल रहे आरोपित पवन यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. गिरफ्तार आरोपी एकरामा गांव निवासी बूंदी यादव का पुत्र बताया गया है. छापामारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने किया. इस बाबत थानाध्यक्ष बताया कि 2023 में स्थानीय थाना क्षेत्र के केवाली गांव निवासी भोला यादव के पुत्र मिथलेश यादव की बाइक चोरों ने चुरा ली थी. घटना के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एकरामा गांव से चोरी के 4 बाइक के साथ पिंकू सिंह, संतु यादव, निक्कू यादव तथा रवि यादव को रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली थी. गिरफ्तार लोगों के निशानदेही पर मामले के 3 अभियुक्तों में दो अभियुक्त को पूर्व में ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थीं. लेकिन यह आरोपी फरार चल रहा था. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एकरामा गांव में छापामारी कर लगातार 3 वर्षों से फरार चल रहे बाइक चोर गिरोह के बदमाश पवन यादव को घर से ही धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपी को कड़ी निगरानी में जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










