सीतामढ़ी के रास्ते चलेंगी अमृतसर और दिल्ली की ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया नया रूट मैप

सांकेतिक फोटो
Bihar Train Update: विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद बिहार के लाखों यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए रेलवे ने सरायगढ़-देवघर स्पेशल मेमू ट्रेन शुरू की है. समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 15 मई तक कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट, रिशेड्यूल और शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं.
Bihar Train Update: बिहार के रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने एक साथ दो बड़े अपडेट जारी किए हैं. एक तरफ समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोहरीकरण के काम की वजह से 15 मई तक ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहेगा, वहीं दूसरी तरफ भागलपुर में विक्रमशिला सेतु टूटने से परेशान लोगों के लिए एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है.
सरायगढ़ से देवघर के बीच चलेगी नई मेमू स्पेशल
गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर और उत्तर-पूर्वी बिहार का सड़क संपर्क टूट गया है. इसे देखते हुए रेलवे ने सरायगढ़ और देवघर के बीच अनारक्षित स्पेशल मेमू ट्रेन (05573/05574) चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन 31 मई तक रोज चलेगी. सरायगढ़ से यह सुबह 3:05 बजे खुलकर 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी और वापसी में देवघर से सुबह 11:35 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन मुंगेर, भागलपुर और बांका जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे कोसी और सीमांचल के व्यापारियों व छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी.
समस्तीपुर-दरभंगा रूट पर 14 मई तक भारी बदलाव
रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण और नॉन-इंटरलोकिंग कार्य के चलते समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर 11 मई से 14 मई तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. इस कारण जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस, पटना-जयनगर इंटरसिटी, आरा-जयनगर इंटरसिटी और दर्जनों सवारी गाड़ियां अलग-अलग तारीखों पर रद्द कर दी गई हैं. 15 मई को भी जयनगर-आरा इंटरसिटी और कुछ पैसेंजर ट्रेनें बंद रहेंगी. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें.
रूट डायवर्जन और रिशेड्यूलिंग की जानकारी
ब्लॉक की वजह से कई लंबी दूरी की ट्रेनों का रास्ता बदल दिया गया है. बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 14 मई को समस्तीपुर के बजाय सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के रास्ते दिल्ली जाएगी. अमृतसर-जयनगर, जयनगर-आरा और आनंद विहार-जयनगर जैसी प्रमुख ट्रेनें भी बदले हुए रूट यानी सीतामढ़ी-रक्सौल के रास्ते चलाई जाएंगी. इसके अलावा पवन एक्सप्रेस 14 मई को जयनगर से 3 घंटे की देरी से खुलेगी, जबकि भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बीच रास्ते में ही रोकी जाएंगी ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट
काम की वजह से कई ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही रोका जा रहा है. गंगासागर एक्सप्रेस और हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस 11 और 12 मई को केवल बरौनी तक ही आएंगी. इसी तरह पटना-जयनगर इंटरसिटी समस्तीपुर तक और जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस केवल दरभंगा तक ही चलेगी. अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस को भी मुजफ्फरपुर में ही समाप्त कर दिया जाएगा. इस बदलाव से उत्तर बिहार के यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी कुंडली, रजिस्ट्री से पहले जांच करेगी सरकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है।. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










