ePaper

RCP सिंह के नई पार्टी बनाने पर मुस्कुराए तेजस्वी, चाचा नीतीश को लेकर कह दी बड़ी बात

Updated at : 03 Nov 2024 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Politics

Bihar Politics: आरसीपी सिंह के नई पार्टी बनाने पर राजद नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि यह सभी का अधिकार है। सब अपनी पार्टी बना सकते हैं। तेजस्वी ने चाचा नीतीश को लेकर भी बयान दिया।

विज्ञापन

Bihar Politics: झारखंड में चुनाव प्रचार के व्यस्त शेड्यूल से कुछ समय निकालकर दीपावली मनाने पटना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दावा किया कि महागठबंधन जीत रही है। बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है और झारखंड सरकार के पास गिनाने के लिए कामों की लंबी लिस्ट है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड चुनाव के बाद महागठबंधन का मुख्य फोकस बिहार होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह द्वारा बनाई गई नई पार्टी को लेकर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अच्छी बात है, इसमें बुरा क्या है। लोकतंत्र में सभी को अधिकार है कि वह अपना दल गठित कर सके। सबका अपना-अपना अधिकार है। 

यह सब दिखावा है: तेजस्वी

मुख्यमंत्री आवास में चुनाव की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक के संदर्भ में तेजस्वी यादव ने कहा कि करने दीजिए, यब सब बस दिखावा है। उनमें तो दम ही नहीं रहा। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि झारखंड में महागठबंधन के पक्ष में माहौल है। केंद्र की बीजेपी सरकार की नीतियों से जनता ऊब गई है। महागठबंधन वहां पूरी मजबूती के साथ लड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमें जीत का पूरा विश्वास है। हेमंत सरकार की तरफ से झारखंड में चलाई जा रही योजनाओं से वहां की जनता खुश है। चाहे वो महिलाओं के लिए मंइयां योजना हो या नई पीढ़ी के लिए छात्रवृति योजना इन सब से वहां की जनता प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि दो सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त में दी जानी है। जनता इसका लाभ उठाना चाह रही और इसलिए वेलोग चाहते हैं कि वहां महागठबंधन की सरकार बने। 

गुरुवार को किया पार्टी का ऐलान

दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने अपनी पार्टी बनाई है, जिसका नाम “आप सब की आवाज’’ है। पार्टी की घोषणा उन्होंने बीते गुरुवार को की। आरसीपी सिंह ने दावा किया कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उनके 140 उम्मीदवार तय हैं। राज्य में सभी 243 सीटों पर उनके उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी समाज के सभी लोगों के कल्याण के लिए काम करेगी।

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन