Bihar Politics: बिहार में आज कांग्रेस का संविधान मार्च, अंबेडकर के मुद्दे पर अमित शाह से करेंगे ये मांग

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :24 Dec 2024 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
bihar congress samvidhan march| Bihar Politics: Congress constitution march in Bihar today on Ambedkar issue

प्रेस कांफ्रेंस करते कांग्रेस के नेता

Bihar Politics: अंबेडकर के मुद्दे पर आज कांग्रेस बिहार में संविधान मार्च निकालेगी. यह मार्च बिहार के सभी जिलों में निकाला जाएगा. इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सोमवार को दी.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार के सभी जिलों में कांग्रेस आज मंगलवार को संविधान मार्च निकालेगी. कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सोमवार को सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर जानकारी दी. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में संविधान मार्च निकाला जाएगा.

उन्होंने कहा कि संसद का हाल में संपन्न हुआ सत्र मैंने आज तक नहीं देखा. गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर दिए गए बयान से न केवल इंडिया गठबंधन बल्कि सिविल सोसाइटी के लोग भी नाराज हैं. एक राजनीतिक साजिश के तहत बीजेपी के लोग हमारे लोगों को रोकने में लगे हुए हैं. बीजेपी की तरफ से अपने सांसद पर धक्का देने के लिए फर्जी एफआईआर करवा दिया. अंबेडकर का अपमान कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी.

साजिश के तहत अमित शाह से दिलवाया गया जवाब

वहीं, कांग्रेस बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश ने कहा कि अंबेडकर का मामला पहली बार आया है. गांधी, नेहरू पटेल पर भी कई बार बीजेपी हमला कर चुकी है. संविधान का 75वा वर्ष मना रहे, लेकिन बीजेपी लगातार संविधान पर हमला कर रही है. हमले में संसद का इस्तेमाल किया गया. कायदे से राज्यसभा में पीएम मोदी या जेपी नड्डा को जवाब देना चाहिए था. साजिश के तहत अमित शाह से जवाब दिलवाया गया.

Also Read: बिहार के पांच मुखिया को मिलेगा विशिष्ट सम्मान, सुशासन दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित

धक्का-मुक्की का सीसीटीवी वीडियो किया जाए जारी

यह डॉ. राजेंद्र प्रसाद समेत आजादी की लड़ाई लड़ने वाले लोगों का भी अपमान है. कांग्रेस बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि संसद की धक्का मुक्की की घटना का सीसीटीवी जारी किया जाए तो घटना की सत्यता सामने आ जाएगी.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन