बिहार के पांच मुखिया को मिलेगा विशिष्ट सम्मान, सुशासन दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

राजेन्द्र आर्लेकर की फाइल फोटो

Bihar News: केंद्र सरकार 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी. इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राज्य के पांच पंचायत प्रतिनिधियों को 'विशिष्ट मुखिया सम्मान' से सम्मानित करेंगे.

विज्ञापन

Bihar News: केंद्र सरकार 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी. इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राज्य के पांच पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान देंगे. यह सम्मान पंचायत में किए गए विकास कार्य को लेकर दिया जाएगा. इसको लेकर लिस्ट जारी कर दिया गया है. इस लिस्ट में पूर्वी चंपारण जिला के पताही प्रखंड स्थित जिहुली पंचायत भी शामिल हैं. यहां के मुखिया विकास कुमार सिंह उर्फ निक्कु सिंह को भी विशिष्ट मुखिया का सम्मान दिया जाएगा. पटना राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल विशिष्ट मुखिया के सम्मान से सम्मानित करेंगे.

योजनाओं को धरातल पर उतारा

जिहुली के मुखिया ने बताया कि जब मुझे इस पंचायत में मुखिया के रुप में काम करने का मौका मिला तो मैं ठान लिया था कि सभी योजनाओं को धरातल पर उतारूंगा. मैं अपनी पंचायत में मनरेगा पार्क, जल जीवन हरियाली, पोखरा का जिर्णोद्धार, सभी विद्यालयों की बाउंड्री, यात्री सेड, नाला निर्माण और उड़ाही, मंदिर चहारदीवारी, पुस्तकालय, सोलर लाइट योजना आदि को शत प्रतिशत धरातल पर उतारा है. शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई पर सबसे ज्यादा मैं ध्यान दिया.

ग्रामीणों में खुशी की लहर

राज्य की पांच पंचायत मुखिया को सम्मान मिलने की खबर से ग्रामीणों में काफी खुशी है. उनलोगों ने बताया कि सरकार द्वारा हमारी पंचायत के मुखिया को सम्मानित किया जा रहा है. यह बहुत ही खुशी की बात है. सरकार की यह अनोखी पहल है. सभी पंचायतों में इस तरह के विकास कार्य होना चाहिए.

Also Read: राउज एवेन्यू कोर्ट में अब 16 जनवरी को सुनवाई, आज की हियरिंग टली

इन पंचायतों के मुखिया होंगे सम्मानित

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाएगा. साल 2014 में इसकी शुरुआत की गई थी. इस समारोह में जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड स्थित पुनहदा पंचायत की मुखिया निभा कुमारी, बक्सर जिला के नवानगर प्रखंड स्थित आथर पंचायत की मुखिया रेखा देवी, नालंदा जिला के गिरियक प्रखंड स्थित चोरसुआ पंचायत के मुखिया चंदन कुमार, पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड स्थित जिहुली पंचायत के मुखिया विकास कुमार और सीतामढ़ी जिला के सोनबर्षा प्रखंड स्थित सिंह वाहिनी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार चौधरी सम्मानित होंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन