Patna में खूबसूरत लड़कियों से दोस्ती और देह व्यापार का ऑनलाइन चल रहा था धंधा, जानें कैसे होती थी सेटिंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2022 5:03 PM

विज्ञापन

Patna में नौकरी की तलाश कर रहे जरूरतमंद लड़कियों और महिलाओं के साथ दोस्ती और देह व्यापार के ऑनलाइन खेल का पर्दाफाश हुआ है. नवादा के रहने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी पटना के हनुमान नगर से हुई है. ये लोगों को ऑनलाइन कमाई के नाम पर अपना शिकार बनाते थे.

विज्ञापन

Patna में नौकरी की तलाश कर रहे जरुरतमंद लड़कियों और महिलाओं को पैसे के नाम पर ऑनलाइन देह व्यापार में शामिल करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि नवादा के रहने वाले दो युवक पटना के हनुमान नगर में रहकर ये धंधा चला रहे थे. इसके लिए उन्होंने एक वेबसाइट भी बनायी थी. वेबसाइट पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं या ऑनलाइन काम के नाम पर रजिस्ट्रेशन कराया जाता था. साथ ही, लोगों से बहुत सारा पैसा कमाने की बात की जाती थी.

दोस्ती से लेकर रात गुजारने तक की होती थी सेटिंग

वेबसाइट पर कई ऐसे लोग भी रजिस्ट्रेशन करते थे जो शौक के लिए लड़कियों से बात करना चाहते थे. इसके साथ ही, अगर बाती बढ़ती थी तो साइट के जरिए रात गुजारने तक की व्यवस्था होती थी. रात गुजारने पर महिलाओं को ज्यादा पैसे मिलते थे. इसके बीच में दोनों शातिर कमीशन के रुप में अपना पैसा रखते थे. साइट के जरिए दोनों को कई युवकों को ठगा भी था. वो उनसे ऑनलाइन पैसे लेते थे. दोनों आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल नंबर बरामद हुआ है.

दोनों से पूठताछ कर रही पुलिस

सूत्रों के अनुसार दोनों गिरफ्तार आरोपियों का नाम निशांत और अ‍विनाश है. दोनों को हनुमान नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कई लोगों को चूना लगाया है. पुलिस ने उस बैंक अकाउंट की भी जानकारी हासिल कर ली है जिसमें ठगी की रकम भेजी जाती थी. बताया जा रहा है कि इस मामले में अन्य कई लोगों की गिरफ्तारी होने की संभावना है. इसके बाद पुलिस मामले की पूरी जानकारी देगी. फिलहाल दोनों के पास से एटीएम और कई मोबाइल मिलने की बात सामने आ रही है. खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन