ePaper

बिहार पंचायत चुनाव की तारीखों के ऐलान का रास्ता आज होगा साफ! ईवीएम मसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई

Updated at : 12 Apr 2021 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव की तारीखों के ऐलान का रास्ता आज होगा साफ! ईवीएम मसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई

Bihar Panchayat Election Date 2021: यह करीब करीब तय है कि बिहार पंचायत चुनाव ईवीएम से होगा लेकिन इसकी मंजूरी के लिए बिहार और केंद्रीय निर्वाचन आयोग के बीच पेच फंसा हुआ है. मामला पटना हाईकोर्ट में है. अभी तक सात बार नई तारीख मिल चुकी है. अबकी आठवीं बार ईवीएम से बिहार पंचायत चुनाव कराने की राज्य निर्वाचन आयोग की याचिका पर अब 12 अप्रैल को यानि आज पटना हाइकोर्ट में सुनवायी होगी.

विज्ञापन

Bihar Panchayat Election Date 2021: यह करीब करीब तय है कि बिहार पंचायत चुनाव ईवीएम से होगा लेकिन इसकी मंजूरी के लिए बिहार और केंद्रीय निर्वाचन आयोग के बीच पेच फंसा हुआ है. मामला पटना हाईकोर्ट में है. अभी तक सात बार नई तारीख मिल चुकी है. अबकी आठवीं बार ईवीएम से बिहार पंचायत चुनाव कराने की राज्य निर्वाचन आयोग की याचिका पर अब 12 अप्रैल को यानि कल पटना हाइकोर्ट में सुनवायी होगी.

आयोग हाइकोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहा है जिसके बाद चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की जायेगी. इस बीच, इतना साफ हो चुका है कि अब तय समय पर चुनाव संभव नहीं है. ऐसे में अन्य विकल्पों पर भी विमर्श होने लगा है. नियम के मुताबिक, 15 जून से पहले चुनाव होने जरूरी हैं. 15 जून से ही सभी पंचायत प्रतिनिधियों के शक्ति समाप्त हो जाएगी.

अगर इस बार 12 अप्रैल को यानि कल यदि पटना हाईकोर्ट अपना फैसला सुना देता है तो भी चुनाव प्रक्रिया को पूरा होने में अगस्त तक का समय लग सकता है. पिछली बार 2016 में 25 फरवरी को ही बिहार पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई थी. पहले चरण का मतदान भी 24 अप्रैल को करा लिया गया था लेकिन इस बार अभी तक यह भी तय नहीं है कि चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा या बैलेट पेपर से. बता दें कि ये पहले से तय है कि बिहार पंचायत चुनाव नौ चरणों में होगी.

Bihar Panchayat Election: कहां और क्यों फंसा है पेच

ईवीएम की खरीद इसीआइएल से किया जाना है और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इसको लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र देना है. पटना हाइकोर्ट में ईवीएम पर एनओसी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता सोमवार को अपना-अपना पक्ष रखेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है.

इधर आयोग ने जिलों से तीन सौ से अधिक पंचायतों के नव गठित नगर निकायों में शामिल होने के बाद नवीनतम रिपोर्ट तलब की है.जानकारों का कहना है कि भारत निर्वाचन आयोग (इसीआइ) ने ईवीएम के मसले का हल निकालने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त दीपक प्रसाद को 14 अप्रैल को तकनीकी टीम के साथ दिल्ली तलब किया है.

इससे पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कई बार एसइसी के आयुक्त दीपक प्रसाद इसीआइ के सक्रेटरी जनरल उमेश सिन्हा के अलावा अन्य अधिकारियों से रूबरू हो चुके हैं

Also Read: Bihar Panchayat Election: बिहार पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने जारी किया नया आदेश, प्रत्याशियों के लिए जानना है जरूरी

Posted By: Utpal Kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन