ePaper

Bihar News : दरभंगा, भागलपुर सहित इन शहरों की बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था, जाम से मिलेगा छुटकारा

Updated at : 02 Jan 2022 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News : दरभंगा, भागलपुर सहित इन शहरों की बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था, जाम से मिलेगा छुटकारा

इन शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राज्य के एक दर्जन बड़े शहरों की ट्रैफिक समीक्षा की जा रही है.

विज्ञापन

पटना. बिहार में दरभंगा, भागलपुर सहित लगभग एक दर्जन बड़े शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था को बदलने पर विचार किया जा रहा है. इन शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राज्य के एक दर्जन बड़े शहरों की ट्रैफिक समीक्षा की जा रही है.

इसमें शहर की आबादी, गाड़िय़ों की क्षमता, जाम लगने वाले इलाके, पुलिस बल व आधारभूत संरचना आदि पर समीक्षा की जा रही है. इन सबके अलावा सड़क सुरक्षा पर भी जोर होगा ताकि दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके. पहले चरण में प्रमंडलीय मुख्यालय वाले शहरों को चुना गया है. इसके बाद अन्य शहरों का नंबर आएगा.

विभागीय सूत्रों की माने तो खुद ट्रैफिक आइजी एमआर नायक ने समीक्षा का काम शुरू किया है. बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह ही छपरा में समीक्षा बैठक की गयी है. इसके अलावा पटना, गया, भोजपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर व दरभंगा जैसे शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था की भी समीक्षा होगी.

शहरीकरण के साथ ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में छोटे शहरों में भी जाम लगना अब कोई नयी बात नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए इन शहरों के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की भी योजना है. इसके लिए मुख्य जगहों के प्रस्ताव मांगे गये हैं.

इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस बल बढ़ाने की भी योजना है. इस पर विचार किया जा रहा है. ट्रैफिक पुलिस को भी अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने का काम भी शुरू हो गया है. इसके तहत नालंदा, भागलपुर, पटना समेत कई शहरों में पुलिस को बाडी वार्न कैमरा और स्पीड गन आदि भी मुहैया कराये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन