Bihar News: झारखंड के रास्ते ओड़िशा से पटना आ रहा साढ़े सात क्विंटल किलो गांजा बरामद, पुलिस ने ट्रक से ऐसे निकाला
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Dec 2020 5:59 PM
Bihar News: बिहार पुलिस (Bihar police) की आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने साढ़े सात क्विंटल गांजा(Ganja) की बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. अपराध इकाई की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार झारखंड के रास्ते ओड़िशा से सासाराम तक गांजा की तस्करी कराने की सूचना मिली थी.
Bihar News: बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने साढ़े सात क्विंटल गांजा की बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. इओयू की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार झारखंड के रास्ते ओड़िशा से सासाराम तक गांजा की तस्करी कराने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना द्वारा एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.
विशेष छापेमारी दल में शामिल सभी सदस्य सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए गये. विशेष छापेमारी दल द्वारा बिहटा के बाजार समिति राघोपुर के पास एक छह चक्का ट्रक को ओवर टेक कर पकड़ गया. इसके बाद उसकी तलाशी ली गयी.
फिर झारखंड नंबर वाले ट्रक से सात क्विंटल 43 किलो पांच सौ ग्राम गांजा पकड़ा गया. दरअसल शराबबंदी के बाद राज्य में अन्य मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ गयी है. झारखंड, ओड़िशा से लेकर कई आसपास के राज्यों से गांजा, भांग आदि की तस्करी की जा रही है.
जानकारी के अनुसार गांजा की इतनी बड़ी खेप को पटना लाया जा रहा था. इओयू के अनुसार ट्रक के अंदर एक चालक एवं दो सह चालक बैठे थे. एक चालक ने अपना नाम राहुल कुमार बताया, जबकि सह चालक शमशाद राइन और राजू कुमार हैं. राहुल कुमार रोहतास के सासाराम, शमशाद राइन कोचस और राजू कुमार विक्रमगंज के रहने वाले हैं. इन दोनों ने गांजे को ट्रक के ड्राइवर वाले केबिन एवं डाला के अगले भाग के बीच सात फीट ऊंचे, आठ फीट चौड़े तथा दो फीट गहराई में बने गुप्त बॉक्सनुमा स्थान में छिपाकर 74 पैकेटों में रखा था.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










