बिहार में सात लाख टन अनाज का उत्पादन घटा, चावल में बढ़त, मक्का और दाल में भारी गिरावट…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Aug 2024 8:21 AM
Agriculture, प्रतीकात्मक तस्वीर
Bihar News: बिहार में तीन वर्षों में सात लाख टन अनाज का उत्पादन घट गया है. खेती भी बीते वर्ष से दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कम हुई है. चावल, दाल, गेहूं और मक्का के उत्पादन में उतार-चढ़ाव रहा.
Bihar News: बिहार में तीन वर्षों में सात लाख टन अनाज का उत्पादन घट गया है. खेती भी बीते वर्ष से दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कम हुई है. चावल, दाल, गेहूं और मक्का के उत्पादन में उतार-चढ़ाव रहा. इस अवधि में चावल के उत्पादन में बढ़त हुई. गेहूं में मामूली उछाल नजर आ रहा.
मगर, ये उछाल बीते साल की रिकवरी से भी कम रही. तिलहन के उत्पादन में भी कमी पायी गयी, जबकि उपज में बढ़ोत्तरी हुई. वर्ष 2023-24 में इसके बीते वर्ष से लगभग एक लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न में बढ़ोत्तरी हुई है.
चावल का उत्पादन बढ़ा है
बता दें कि चावल का उत्पादन बढ़ा है, खेती यथावत वर्ष 2021-22 में चावल का उत्पादन 77.17, वर्ष 2022-23 में 78.73 और इसके बाद के वर्ष में 86.75 लाख एमटी चावल का उत्पादन हुआ. चावल की खेती का दायरा यथावत रहा है. वर्ष 2021-22 में 30.91 लाख हेक्टेयर, इसके बाद के वर्ष में 29.35 और वर्ष 2023-24 में 30.34 लाख हेक्टेयर में धान की की खेती हुई.
Also Read: पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन जाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य, जानें डिटेल्स…
गेहूं का उत्पादन बढ़ा, मगर बीते दो साल से अभी भी कम
गेहूं का उत्पादन बढ़ा, मगर दो साल पूर्व से अभी भी कम वर्ष 2023-24 में गेहूं का उत्पादन सुधरा है, मगर, बीते दो साल से अभी भी कम है. वर्ष 2021-22 में गेहूं का उत्पादन 68.98 लाख एमटी गेहूं का उत्पादन हुआ. इसके अगले साल घटकर 66 लाख एमटी पर पहुंच आया है. वर्ष 2023-24 में उत्पादन 67.08 लाख एमटी हुआ.
दो लाख एमटी दाल व 15 लाख एमटी मक्के का उत्पादन गिरा
दाल का उत्पादन पहले से बिहार में कम होता है. बीते वर्ष इसमें भारी गिरावट आई है. वर्ष 2021-22 में 3.88 लाख एमटी व वर्ष 2022-23 में 4.14 एमटी दाल का उत्पादन हुआ. मगर, अगले साल ही लगभग दो लाख एमटी की गिरावट आ गई. वर्ष 2023-24 में 2.85 लाख एमटी ही दाल का उत्पादन हुआ.
वर्ष 2021-22 में मक्का का उत्पादन 34.71 लाख एमटी, वर्ष 2022-23 में 48.29 और इसके अगले साल 33.78 लाख मक्के का उत्पादन हुआ. बीते वर्ष लगभग 15 लाख एमटी उत्पादन में गिरावट आई है.
40 विभूतियों को किया गया सम्मानित, क्या बोले उपसभापति हरिवंश?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










