कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता सड़क हादसे में घायल, सिलीगुड़ी से लौटते वक्त हुआ एक्सीडेंट

कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता सड़क हादसे में घायल
Bihar News: बिहार की राजनीति में नए समीकरणों और सरकार गठन की सुगराहट के बीच पटना के कुम्हरार से भाजपा विधायक संजय गुप्ता जो पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे से वापस लौट रहे विधायक की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है.
Bihar News: बिहार में नई सरकार के गठन से पहले एक चिंताजनक खबर सामने आई है. कुम्हरार से बीजेपी विधायक संजय गुप्ता सड़क हादसे में घायल हो गए हैं.
यह हादसा उस समय हुआ जब वे पश्चिम बंगाल से पटना लौट रहे थे. फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है.
बंगाल से वापसी के दौरान हुआ हादसा
संजय गुप्ता पिछले कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल में भाजपा के संगठनात्मक और चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त थे.सिलीगुड़ी में अपने निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद वे सड़क मार्ग से पटना वापस लौट रहे थे. इसी यात्रा के दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है. विधायक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर और स्थिर है, लेकिन सीने में लगी चोट के कारण उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. किसी भी तरह की अंदरूनी चोट की संभावना को देखते हुए एक्स-रे और अन्य जरूरी मेडिकल टेस्ट कराए जा रहे हैं.
डॉक्टरों की निगरानी में विधायक
हादसे में विधायक के सीने में चोट लगने की बात सामने आई है. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.
कार्यकर्ताओं में चिंता
जैसे ही यह खबर पटना पहुंची, कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गई. पार्टी के कई स्थानीय नेता अस्पताल पहुंच चुके हैं, जबकि पटना में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने फोन के जरिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है.
बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियों के बीच इस हादसे ने भाजपा खेमे को थोड़ा स्तब्ध कर दिया है. उनके समर्थकों को उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है ताकि उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना लाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




