शिवहर, राजगीर, हिसुआ, कमतौल व असरगंज का प्रारूप इस दिन होगा जारी, 230 निकायों में वार्ड गठन का काम पूरा

Bihar Nagar Nikay Chunav 2022: चौथे चरण में नौ नगर निकायों के वार्ड परिसीमन का कार्य चल रहा है. इन नौ नगर निकायों के वार्डों के प्रारूप का प्रकाशन 19 जुलाई को किया जायेगा. पांचवें चरण के शेष पांच नगर निकायों के वार्डों के परिसीमन को लेकर 21 जुलाई को प्रारूप का प्रकाशन किया जायेगा.
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पांच नवगठित, उत्क्रमित व सीमा विस्तारित नगर निकायों के वार्डों के परिसीमन का कार्यक्रम जारी कर दिया है. जिन नगर निकायों के वार्डों का परिसीमन किया जाना है. उसमें नगर पर्षद शिवहर, नगर पर्षद राजगीर और नगर पर्षद हिसुआ के अलावा नगर पंचायत कमतौल और नगर पंचायत असरगंज शामिल हैं. अभी तक राज्य के 230 निकायों में वार्डों के गठन का काम पूरा हो चुका है, जबकि शेष 15 निकायों में गठन की प्रक्रिया आरंभ होने वाली है. आयोग के निर्देश के बाद इन नगर निकायों में गठित वार्डों के प्रारूप का प्रकाशन 21 जुलाई को किया जायेगा.
नागरिकों से 21 जुलाई से तीन अगस्त तक दावा-आपत्ति की मांग की गयी है. छह अगस्त तक दावा- आपत्तियों का निराकरण कर लिया जाना है. इसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त से 10 अगस्त तक अनुमोदन प्राप्त करने के बाद 12 अगस्त को अंतिम रूप से गठित हर निकाय के वार्डों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जायेगी. मालूम हो कि अभी तक पहले चरण के तहत 144 नगर निकायों में परिसीमन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि पहले चरण के नगर निकायों में 134 की मतदाता सूची और बूथों की स्थापना भी की जा चुकी है.
दूसरे चरण में 80 नगर निकायों में वार्डों का काम पूरा हो चुका है और नगर निकायों की सूची का अंतिम प्रकाशन 30 जुलाई तक किया जाना है. तीसरे चरण में छह नगर निकायों के वार्डों का गठन का काम पूरा हो चुका है, जबकि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन पांच अगस्त को किया जाना है. चौथे चरण में नौ नगर निकायों के वार्ड परिसीमन का कार्य चल रहा है. इन नौ नगर निकायों के वार्डों के प्रारूप का प्रकाशन 19 जुलाई को किया जायेगा. पांचवें चरण के शेष पांच नगर निकायों के वार्डों के परिसीमन को लेकर 21 जुलाई को प्रारूप का प्रकाशन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




