Bihar: हो गया खुलासा, ये नेता बनेगा RJD का राष्ट्रीय अध्यक्ष, अब्दुल बारी सिद्दीकी ने किया नाम का ऐलान

Published by : Prashant Tiwari Updated At : 22 Jun 2025 7:11 PM

विज्ञापन

तेजस्वी यादव और लालू यादव

Bihar: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का नोटिफिकेशन रविवार को जारी हो गाया. सोमवार 23 जून को लालू इस पद के लिए नामांकन भरा जाएगा. नामांकन से पहले ही पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

Bihar: बीते 19 जून को मंगनी लाल मंडल के तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को उसका नया प्रदेश अध्यक्ष मिला. अब जब प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूरा हो चुका है. ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है. पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने रविवार को तो अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा भी कर दी. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वो जिस नेता का नाम लेने जा रहे हैं वहीं पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा.  

23 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा नामांकन: अब्दुल बारी सिद्दीकी 

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ही सर्वसम्मति से पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुने जाएंगे की. उन्होंने बताया कि जो भी औपचारिकता होगी, उसे सोमवार को पूरा कर लिया जाएगा. 23 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव नामांकन दाखिल करेंगे. 

सरकार बनाएंगे लालू यादव 

विपक्ष की ओर से लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर कटाक्ष किए जाने पर उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने का काम करेंगे और इंडिया ब्लॉक का सीएम बनने के बाद उनके स्वास्थ्य को देखते हुए आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए फिर विचार किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पार्टी के बनने से लेकर अब तक अध्यक्ष हैं लालू यादव

बता दें कि साल 1997 में जनता दल से अलग होकर लालू ने आरजेडी का गठन किया था. उस समय लालू यादव आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे. तब से लेकर बीते 28 सालों से वे ही बार-बार इस पद पर काबिज होते रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: Bihar: तेजस्वी ने बेटे इराज के नाम का बताया मतलब, बोले- भक्तों को सनातन का ज्ञान नहीं

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन