बिहार स्वास्थ्य विभाग में 12वीं पास के लिए निकली एक हजार से अधिक बहाली, यहां जानें कैसे करना है अप्लाई

Sarkari Naukri 2023: बिहार में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. आपको बता दें कि बिहार तकनीकी सेवा आयोग यानि BTSC ने फार्मासिस्ट के एक हजार पांच सौ 39 पदों पर बहाली निकाली है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है.
Sarkari Naukri 2023: बिहार में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. आपको बता दें कि बिहार तकनीकी सेवा आयोग यानि BTSC ने फार्मासिस्ट के एक हजार पांच सौ 39 पदों पर बहाली निकली है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते है. बता दें कि उम्मीदवार बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.btsc.bih.nic.in/ पर आवेदन कर सकते है.
गौरतलब है कि आवेदन की प्रक्रिया लगातार जारी है. चार मई 2023 आवेदन की आखिरी तारीख है. इसमें साइंस में 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है. साथ ही उनके पास फार्मेसी में डिप्लोमा भी होना चाहिए. बता दें कि छात्र का बिहार फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन का होना भी जरुरी है. आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही आवेदन कर सकते है. सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवार 200 के शुल्क के साथ आवेदन कर सकते है. वहीं, एससी /एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को पचास रुपए के शुल्क के साथ आवेदन करना होगा. अगर किसी ने साइंस में 12वीं पास नहीं किया है, तो वह आवेदन नहीं कर करेंगे.
Also Read: कमल हासन और गोविंदा के बाद अब ये अभिनेता भोजपुरी फिल्म में निभाएंगे चाची 420 का किरदार, फिल्म की शूटिंग शुरु
फार्मासिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल निर्धारित की गई है. वहीं, अधिकतम उम्र 37 साल है. चयन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद 2800 के ग्रेड पे के साथ 5200 से 20 हजार 200 रुपए प्ररंभिक मूल वेतन है. आवेदन करने के लिए https://www.btsc.bih.nic.in/ पर जाकर भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद विवरण दर्ज करने के बाद फीस भरकर जमा कर दें.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




