Bihar Flood: बाढ़ से पहले बिहार सरकार सतर्क, सीएम नीतीश ने की आपदा प्रबंधन को लेकर हाईलेवल बैठक
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 May 2025 1:26 PM
सीएम नीतीश की बैठक
Bihar Flood: मानसून की दस्तक से पहले बिहार सरकार संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर सतर्क हो गई है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना स्थित मुख्य सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा की.
Bihar Flood: जैसे-जैसे मानसून केरल के तट की ओर बढ़ रहा है, बिहार सरकार ने संभावित बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए कमर कस ली है. मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित मुख्य सचिवालय सभागार में एक उच्चस्तरीय बैठक कर बाढ़ पूर्व तैयारियों की गहन समीक्षा की. इस बैठक में आपदा प्रबंधन, जल संसाधन, स्वास्थ्य, नगर विकास सहित कई अहम विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे.
”राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं”
बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए. सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और ज़मीनी स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोगों को समय पर सतर्क करना और उन्हें आवश्यक सहायता पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
कई मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा
इस अहम बैठक में कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बाढ़ संभावित इलाकों की पहचान और संवेदनशील क्षेत्रों की सूची तैयार करने के साथ-साथ राहत शिविरों की स्थापना, नाव और मोटरबोट की व्यवस्था, जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता और खाद्य सामग्री के स्टॉक जैसे विषयों पर भी समीक्षा की गई.
इसके अलावा शहरी इलाकों में जलजमाव से निपटने की योजना, मेडिकल टीमों की तैनाती, आवश्यक दवाओं की आपूर्ति और टीकाकरण कार्यक्रम की भी रूपरेखा तय की गई. बाढ़ पूर्व चेतावनी तंत्र और सूचना व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उपायों पर भी ज़ोर दिया गया.

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीएम को दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करें और अपने जिलों में तैयारियों की निगरानी करें. उन्होंने यह भी कहा कि राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए जिला और राज्य स्तर के अधिकारियों के बीच लगातार संवाद बना रहना चाहिए. बिहार में हर वर्ष बाढ़ एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन इस बार सरकार पहले से ही सतर्क है और संभावित आपदा से निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर तैयारी कर रही है.
Also Read: NASA की वेबसाइट में खामी ढूंढ बिहार के लाल ने रच दिया इतिहास, ‘हॉल ऑफ फेम’ में हुआ नाम दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










