नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्रियों ने ली शपथ, राजभवन में अमित शाह और जेपी नड्डा भी रहे मौजूद

Nitish Kumar Cabinet: बिहार के (Bihar) अगले सीएम के रूप में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शपथ लेने जा रहे हैं. आज शाम 4.30 बजे राज्यपाल फागू चौहान (Fagu Chauha) नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
Nitish Kumar Cabinet: बिहार के अगले सीएम के रूप में नीतीश कुमार ने शपथ ले ली है. राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल फागू चौहान नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. वहीं, राजद ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया.
नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। pic.twitter.com/z8aVF8q8IJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2020
नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ ली. उनके अलावा बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई. इसके पहले बीजेपी नेता रेणु देवी ने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है. अगर बिहार की जनता ने एनडीए को चुना है तो हम मिलकर काम करेंगे. वहीं, तारकिशोर प्रसाद ने भी डिप्टी सीएम बनाए जाने पर खुशी जाहिर की. दोनों को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई है.
भाजपा नेता रेणु देवी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। pic.twitter.com/ZRI7iDbgdf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2020
-
तारकिशोर प्रसाद- डिप्टी सीएम
-
रेणु देवी- डिप्टी सीएम
-
विजय कुमार चौधरी- मंत्री
-
विजेंद्र प्रसाद यादव- मंत्री
-
अशोक चौधरी- मंत्री
-
मेवालाल चौधरी- मंत्री
-
शीला कुमारी- मंत्री
-
संतोष सुमन- मंत्री
-
मुकेश सहनी- मंत्री
-
मंगल पांडेय- मंत्री
-
अमरेंद्र प्रताप सिंह- मंत्री
-
रामप्रीत पासवान- मंत्री
-
जीवेश मिश्रा- मंत्री
-
रामसूरत राय- मंत्री
Posted : Abhishek.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




