ePaper

Coronavirus Bihar Latest Politics Update : सुशील मोदी का लालू परिवार से सवाल, बाढ़ राहत घोटाले की राशि से कितनी बेनामी संपत्ति बनायी गयी?

Updated at : 22 Jul 2020 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Bihar Latest Politics Update : सुशील मोदी का लालू परिवार से सवाल, बाढ़ राहत घोटाले की राशि से कितनी बेनामी संपत्ति बनायी गयी?

Coronavirus in Bihar Latest Politics News Update Bihar Assembly Election 2020 : पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर राजद पर निशाना साधा है. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि जिनके माता-पिता के राज में 90 करोड़ रुपये का बाढ़ राहत घोटाला हुआ, वे कुछ बाढ़पीड़ितों को एक वक्त का भोजन कराते हुए फोटो खिंचवा कर राजद राज के पाप धोने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें कैग की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए, जिसमें खुलासा किया गया है कि बिहार को केंद्र सरकार से मिली बाढ़ सहायता की 90 करोड़ की राशि का फर्जीवाड़ा कैसे हुआ था.

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि 1996-1999 के बीच लालू-राबड़ी सरकार ने चारा घोटाला की तरह राहत घोटाला किया था. जिन 15 जिलों में बाढ़ नहीं आयी थी, वहां भी राहत राशि का व्यय दिखाया गया था. उस समय बाढ़ से 11 जिले प्रभावित थे, जबकि इस साल 7 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है. लालू परिवार बताये कि बाढ़ राहत घोटाले की राशि से कितनी बेनामी सम्पत्ति बनायी गयी? उनके राज में बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं हुआ? तत्कालीन जल संसाधन मंत्री के हाथ किसने बांध रखे थे?

बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि भारत में कोरोना संक्रमण की दर घटते हुए 8.7 फीसद पर आ गयी है. वैक्सीन तैयार करने के प्रयास भी जारी हैं, लेकिन विपक्ष केवल भय का वातावरण बनाने में लगा है. बिहार में एम्स-पटना के अलावा मुजफ्फरपुर के SKMCH में भी जल्द ही प्लाज्मा थिरेपी से इलाज की सुविधा मिलेगी. भागलपुर प्रमंडल का कोविड सेल अब 12 घंटे काम करेगा. कोरोना जांच में तेजी लाने के लिए 50 हजार एंटीजन किट खरीदे जा रहे हैं. पीड़ित मानवता के प्रति सरकार का संकल्प विरोधियों को नहीं दिखता.

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन