Bihar New Cabinet: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर विधायक, केवल दो MLA के पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Nov 2020 9:26 PM
Bihar New cabinet : बिहार में नयी सरकार के गठन के बाद एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट आयी है. धन-संपत्ति को लेकर भी इस रिपोर्ट में खुलासे किए गए हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार बिहार के कुल 241 विधायकों में 81 प्रतिशत विधायक कोरोड़पति हैं.
Bihar New cabinet : बिहार में नयी सरकार का गठन हो चुका है और नीतीश कुमार सूबे के सातवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं. जीतकर विधानसभा पहुंचे 243 जनप्रतिनिधियों के शपथ-पत्रों के अध्ययन से पता चलता है कि गरीब राज्यों में गिने जाने वाले बिहार में करोड़पति विधायकों का कोई अभाव नहीं है. बिहार में नयी सरकार के गठन के बाद एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट आयी है. धन-संपत्ति को लेकर भी इस रिपोर्ट में खुलासे किए गए हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार बिहार के कुल 241 विधायकों में 81 प्रतिशत विधायक कोरोड़पति हैं.
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट में विधायकों का आर्थिक ब्योरा भी दिया गया है. एडीआर के मुताबिक, 241 नव निर्वाचित विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण करने पर पता चला कि 194 (81 प्रतिशत) नये विधायक करोड़पति हैं. 2015 के चुनाव में जीते 243 विधायकों में से 162 (67 फीसदी) करोड़पति थे. एडीआर के मुताबिक, बिहार विधानसभा 2020 में नवनिर्वाचित विधायकों की औसत संपत्ति 4.32 करोड़ रुपये है.
रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के 73 में से 65 (89 फीसदी), राजद के 74 में से 64 (87 प्रतिशत), जदयू के 43 में से 38 (88 फीसदी) और कांग्रेस के 19 में से 14 (74 प्रतिशत) विधायकों ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है.
नाम – निर्वाचन क्षेत्र – पार्टी – कुल संपत्ति
1- अंनत कुमार सिंह – मोकामा – RJD- 68 करोड़
2- अजीत शर्मा – भागलपुर – कांग्रेस – 43 करोड़
3- विभा देवी- नवादा – RJD-29 करोड़
4- समीर कुमार महासेठ – मधुबनी – RJD- 24 करोड़
5- अशोक कुमार चौधरी – सकरा-RJD- 22 कोरड़
6- डॉक्टर संजीव कुमार – परबत्ता – RJD – 19 कोरड़
7- किरण देवी – संदेश – RJD – 17 कोरड़
8- ललित कुमार यादव – गोविंदगंज – कांग्रेस – 16 .14 कोरड़
9- विजय कुमार – दरभंगा रूलर – – 17 करोड़
10- उमाकांत सिंह – छनपटिया – JDU – 15 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










