Bihar Election 2020 : मीडिया सेल के करीब 1500 कार्यकर्ता जदयू के लिए कर रहे ताबड़तोड़ तैयारी, वॉर रूम बनाकर हर पंचायत तक बना रहे पहुंच...

Bihar Election 2020 पटना: जदयू के वर्चुअल सम्मेलनों की जिम्मेदारी पार्टी के मीडिया सेल के करीब 1500 कार्यकर्ता संभाल रहे हैं. पिछले दिनों सभी विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल सम्मेलनों के आयोजन में इन्होंने वार रूम बना कर काम किया. इसे चुनाव के पहले का वार रूम कहा जा सकता है.
पटना: जदयू के वर्चुअल सम्मेलनों की जिम्मेदारी पार्टी के मीडिया सेल के करीब 1500 कार्यकर्ता संभाल रहे हैं. पिछले दिनों सभी विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल सम्मेलनों के आयोजन में इन्होंने वार रूम बना कर काम किया. इसे चुनाव के पहले का वार रूम कहा जा सकता है.
आगे भी वर्चुअल माध्यमों से होने वाले पार्टी के जनसंपर्क अभियान के लिए भी वॉरियर्स की तरह जदयू मीडिया सेल जुटी है. करीब पौने तीन साल के भीतर ही पार्टी की बुनियाद में सेल शामिल हो चुकी है. यही वजह है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी सेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की तैयारी में जुटी है.
Also Read: Bihar Election 2020: अमित शाह से मिलने के बाद चिराग खोल सकते हैं अपना पत्ता, कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार के लिए दी यह नसीहत…
सूत्रों का कहना है कि जदयू मीडिया सेल की पहुंच राज्य की अधिकतर पंचायतों तक हो चुकी है. इसके साथ ही पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के वर्चुअल माध्यमों से होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी मीडिया सेल सपोर्ट कर रही है. ऐसे में मीडिया सेल दोहरी भूमिका और पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही है. पार्टी के जानकारों का कहना है कि पार्टी की वेबसाइट से लेकर पार्टी का ऐप सहित सभी तकनीकी जिम्मेदारी मीडिया सेल के कंधों पर है.
इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी का प्रचार- प्रसार और आम लोगों को पार्टी से जोड़ने में भी सेल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. मीडिया सेल के पदाधिकारियों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वे लोग हर तरीके से तैयार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




