ePaper

कांग्रेस और राजद को लोकतंत्र की नहीं कोई फिक्र, पतन की ओर बढ़ रहे दोनों दल : सुशील मोदी

Updated at : 12 Sep 2020 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस और राजद को लोकतंत्र की नहीं कोई फिक्र, पतन की ओर बढ़ रहे दोनों दल : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कांग्रेस और राजद दोनों पर बड़ा हमला बोला है. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि जिसने कभी लालू प्रसाद के लिए अपनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया हो, वह भी जब राजद के वर्तमान नेतृत्व से अपमानित हो कर पार्टी छोड़ रहा हो, तब साफ है कि घर में आग कितनी तेजी से लगी है. इससे पहले राजद के पांच एमएलसी और 7 विधायक जदयू में शामिल हो चुके हैं.

उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल पर हमला जारी रखते हुए कहा है कि राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे एवं सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जितना जोर लगाकर न्याय के साथ विकास की राजनीति करने वाले मुख्यमंत्री पर अनर्गल बयानबाजी करते हैं, उतनी तेज प्रतिक्रिया उनके दल में होती है.

Also Read: बिहार चुनाव में पति-पत्नी और ‘वो’ के 45 साल बनाम एनडीए के 15 साल के बीच लड़ाई : सुशील मोदी

बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र लोकलाज से चलता है, लेकिन कांग्रेस और राजद ने इसकी कोई फिक्र नहीं की. दोनों दल पतन की ओर बढ़ रहे हैं. कांग्रेस को पूर्णकालिक अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति नहीं मिलता और राजद को लालू प्रसाद का परिवार चला रहा है. सुशील मोदी ने कहा कि लोकलाज की परवाह होती तो लालू प्रसाद ने न चारा घोटाला किया होता, न एक घरेलू महिला को मुख्यमंत्री बनवाया होता.

Also Read: जदयू और लोजपा के बीच उपजे मतभेदों को दूर करने में दखल देगी भाजपा, नीतीश-नड्डा के बीच मुलाकात के दौरान सीट शेयरिंग पर भी हुई चर्चा

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन