Bihar Crime: दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रही किशोरी के साथ हैवानियत, चार मनचलों ने कांड को दिया अंजाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2022 1:59 PM
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में चार बदमाशों ने मिलकर एक किशोरी के साथ गलत काम किया. घटना के बाद किशोरी की हालत गंभीर है. इधर मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है.
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां दुर्गा पूजा के मेला देखखर वापस घर लौट रही एक किशोरी के साथ दरिंदगी करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना औराई थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद किशोरी की हालत गंभीर है. उसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है. जहां किशोरी का उपचार जारी है.
मामला संज्ञान में आने के बाद इलाके और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक लड़की दुर्गा पूजा का मेला देखने के लिए अपने घर से निकली हुई थी. मेला देखकर जब वह देर रात को वापस घर लौट रही थी. तभी बदमाश युवकों ने लड़की को जबरन उठाकर सुनसान इलाके में ले गए और वहां उसके साथ बारी-बारी से कांड को अंजाम दिया. घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य की तलाश जारी है.
घटना के बाद पीड़िता की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. पहले पीड़िता को औराई PHC में भर्ती कराया गया था. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए SKMCH में रेफर कर दिया. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष का माहौल है.
घटना के बारे में पीड़िता ने बताया कि वह दुर्गा महा अष्टमी की शाम मेला देखकर घर लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में दो बाइक पर सवार चार लड़कों ने उसे जबरन उठा लिया. जिसके बाद उसे पास के जंगल में ले गए और इसके बाद चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद उसने किसी तरह से घटना के घटना की जानकारी परिजनों को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










