Bihar Breaking News Live: बिहार में मंत्रियों के वेतन-भत्ते में बढ़ोतरी, कैबिनेट में 36 एजेंडों पर लगी मुहर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की राजीनितक, क्राइम, मौसम व अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहें प्रभात खबर डिजिटल के इस ब्रेकिंग लाइव के साथ जुड़कर. जानिए आज क्या है प्रदेश में आपके लिए खास खबरें…

विज्ञापन

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 36 एजेंडों पर लगी मुहर

मुख्य सचिवालय पटना में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है. कैबिनेट की बैठक में 36 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये हैं. बिहार सरकार ने राज्य के मंत्रियों के वेतन-भत्ते में बढ़ोत्तरी की है। मिली जानकारी के अनुसार मंत्रियों के वेतन में 30 से 35 हजार रुपये की वृद्धि की गयी है।

सुनवाई जारी रहेगी

पटना हाइकोर्ट में पिछले दो दशकों से राज्य के निचली अदालतों में बड़ी संख्या में लंबित आपराधिक मुकदमों के मामलों पर बुधवार को भी सुनवाई जारी रहेगी.

विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग का बजट पारित

विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग का बजट पारित. आशा और ममता के मानदेय बढ़ाने पर विचार. एएनएम के लिए भी स्टेट कैडर लाने का विचार. डॉक्टरों की अपने जिलों में पोस्टिंग पर विचार. स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव का सदन में जवाब.

पूर्णिया में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

पूर्णिया में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन. STF ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार. 20 अर्द्ध निर्मित पिस्टल किया बरामद.

रोहतास के कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

रोहतास के कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, अस्त-व्यस्त हुआ आम जन जीवन, फसलों को पहुंचा भारी नुकसान.

JDU की नयी राष्ट्रीय कमेटी में केसी त्यागी आउट, बलियावी इन

जदयू की नयी राष्ट्रीय कमिटी का गठन, केसी त्यागी आउट, विवादित बयानों के लिए चर्चित बलियावी को बनाया महासचिव.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola