बिहार बोर्ड इंटर में स्पॉट नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, अब 22 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Aug 2024 2:06 PM

विज्ञापन

Bihar Board Results 2025 in Hindi

Bihar Board Inter Admission: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर सत्र 2024-26 में स्पॉट नामांकन की तिथि 22 अगस्त तक विस्तारित कर दी गई है. पहले नामांकन की अंतिम तिथि 12 से 17 अगस्त तक निर्धारित की गई थी.

विज्ञापन

Bihar Board Inter Admission: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर सत्र 2024-26 में स्पॉट नामांकन की तिथि 22 अगस्त तक विस्तारित कर दी गई है. पहले नामांकन की अंतिम तिथि 12 से 17 अगस्त तक निर्धारित की गई थी. उसे अब बढ़ा दी गई है. छात्र ओएफएसएस के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जो खाली सीटें बची हैं, उसी पर नामांकन होना है.

अब तक किसी कारणवश अगर किसी छात्र या छात्रा का नामांकन नहीं हुआ है तो वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सीबीएसइ, सीआइएससीइ समेत अन्य सभी बोर्ड से उत्तीर्ण विद्यार्थी स्पॉट नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मोडिफाइड गाड़ियों के इस्तेमाल और खतरनाक ड्राइविंग पर अब इतना लगेगा जुर्माना, परिवहन विभाग एनपीआर कैमरे से रखेगा निगरानी…

ये भी पढ़ें: गंगा नदी के पानी के दवाब के कारण रिंग बांध स्पर संख्या आठ के पास हुआ ध्वस्त, समान लेकर सुरक्षित स्थान पर भाग रहे लोग…

किन विद्यार्थियों का नामांकन स्वतः हो गया है रद्द?

ओएफएसएस नामांकन प्रक्रिया के तहत प्रथम, द्वितीय सूची में चयनित तथा नामांकित विद्यार्थी, जिन्होंने नामांकन के बाद स्लाइड-अप का विकल्प दिया था. लेकिन स्लाइड-अप वाले संस्थान में अंतिम रूप से नामांकन नहीं ले सके. ऐसे विद्यार्थियों को उनका पूर्व में लिया गया नामांकन स्वत: रद्द हो गया है तो उन्हें स्पॉट नामांकन के तहत नामांकन लेने के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. अन्यथा वे इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने के योग्य नहीं होंगे.

वैसे शिक्षण संस्थान जहां तकनीकी या अन्य कारणों से नामांकित विद्यार्थियों के नामांकन को ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जा सकता है, वैसे विद्यार्थियों को भी स्पॉट नामांकन की अवधि के दौरान ऑनलाइन अपडेशन करने की सुविधा प्रदान की जाएगी.

पीएम मोदी Russia-Ukraine War के बीच 23 को जाएंगे यूक्रेन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन