भोजपुर से बक्सर तक बनेगा 'विश्वामित्र पथ', मरीन ड्राइव से जुड़ेगा कॉरिडोर, होगा ये फायदा

Published by :Preeti Dayal
Published at :01 May 2026 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
Vishwamitra Path built Bhojpur to Buxar

सांकेतिक तस्वीर

Vishwamitra Path Project: बिहार में जिलों के बीच रोड कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. ऐसे में भोजपुर से बक्सर तक 'विश्वामित्र पथ' बनाया जाएगा. इसके साथ ही यह कॉरिडोर मरीन ड्राइव से भी जुड़ेगा. इससे लोगों को खास फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन

Vishwamitra Path Project: बिहार के भोजपुर और बक्सर जिले को नया तोहफा मिलने वाला है. कोईलवर से बक्सर तक ‘विश्वामित्र पथ’ बनाए जाने की मंजूरी मिली है. यह कॉरिडोर इतिहास, आस्था और आधुनिक विकास को जोड़ने वाला होगा. देखा जाए तो दोनों जिले आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ने जा रहे हैं.

कितना लंबा होगा ‘विश्वामित्र पथ’?

जानकारी के मुताबिक, कोईलवर से बक्सर तक बनने वाला ‘विश्वामित्र पथ’ लगभग 90 किलोमीटर लंबा होगा. इसे मरीन ड्राइव से भी आगे जोड़ा जाएगा. इसे पश्चिम बिहार के जिलों के बीच कनेक्टिविटी आसान हो सकेगी. यह जगह पर्यटन के नजरिए से खास होगा. आने वाले दिनों में यह लोगों को लिए फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट भी बन सकता है.

इन जगहों को हो सकेगा फायदा

साथ ही कोईलवर और इसके आस-पास की जगहें जैसे कि आरा सदर, शाहपुर, बड़हरा, बिहिया समेत अन्य बाजारों में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ सकेंगी. साथ ही साथ इन जगहों को आर्थिक रूप से भी मजबूती मिल सकेगी. इतना ही नहीं, शिवपुर घाट को डेवलप कर इसे प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किए जाने की प्लानिंग है.

रोजगार के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा

इसके बनने से रोजगार को बढ़ावा मिल सकेगा. परिवहन, होटल और कृषि व्यापार में रोजगार के अवसर बढ़ सकेंगे. जानकारी के मुताबिक, ‘विश्वामित्र पथ’ को लेकर डीपीआर तैयार कर लिया गया है. जल्द ही इस पर आगे की प्रक्रिया भी शुरू हो सकेगी. इस तरह से बिहार सरकार की ओर से लगातार कई सड़क परियोजनाओं पर काम किए जा रहे हैं. इससे रोजगार के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा.

इन सड़क परियोजनाओं को मिली थी मंजूरी

29 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें कोईलवर से बक्सर तक ‘विश्वामित्र पथ’ समेत कई सड़क परियोजनाओं पर मंजूरी मिली. इनमें बिदुपुर-दिघवारा गंगा पथ (56 किमी), दरिहारा से डुमरिया घाट तक 73.51 किमी लंबी 4-लेन सड़क और बक्सर-आरा-मनेर गंगा पथ (करीब 90 किमी) शामिल हैं. इसके अलावा गया में फल्गु नदी पर 113 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनाया जाएगा.

Also Read: पटना में फूलों से सजाया जा रहा 7 सर्कुलर रोड आवास, आज ही शिफ्ट हो सकते हैं नीतीश कुमार

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन