Bihar Politics: 'अभी वोटर अधिकार की लड़ाई चल रही है, शादी की नहीं...', रोहिणी आचार्य के बयान पर बवाल

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Aug 2025 3:48 PM

विज्ञापन

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान रोहिणी आचार्य

Voter Adhikar Yatra: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या के "शादी-सुहागरात" वाले बयान ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है. तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा बनाए जाने के सवाल पर दिए इस अजीबोगरीब जवाब को बीजेपी-जदयू ने तुरंत लपक लिया और विपक्ष पर हमला तेज कर दिया.

विज्ञापन

Voter Adhikar Yatra: बिहार की राजनीति इन दिनों सिर्फ वोटर अधिकार यात्रा को लेकर ही नहीं, बल्कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या के बयान को लेकर भी गरमा गई है. तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा बनाए जाने के सवाल पर रोहिणी ने जिस अंदाज में “शादी और सुहागरात” का उदाहरण दिया, उसने पूरे राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है.

रोहिणी ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर बोला तीखा हमला

दरअसल, प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने पहुंचीं रोहिणी आचार्या ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव की योजनाओं को कॉपी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं. रोहिणी ने कहा- “एनडीए को जनता इस बार करारा जवाब देगी. ये लोग सुई की फैक्ट्री भी नहीं लगा पाए. पीएम मोदी हर बार वादे करते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिखता. हमारे भाई तेजस्वी ने रोजगार और महिलाओं के लिए योजनाएं शुरू कीं, और अब चुनाव आने पर इन्हीं स्कीम की नकल की जा रही है.”

”अभी शादी-ब्याह की बात नहीं हो रही…”

लेकिन जब पत्रकारों ने सवाल किया कि राहुल गांधी आखिर तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम उम्मीदवार क्यों नहीं घोषित कर रहे, तब रोहिणी ने तैश में आकर कहा- “अभी वोटर के अधिकार की लड़ाई चल रही है. अभी शादी-ब्याह की बात नहीं हो रही. सुहागरात किसके साथ मनाई जाएगी, यह चर्चा का विषय है क्या? हद है भाई!”

बीजेपी और जेडीयू का पलटवार

उनके इस बयान को बीजेपी और जेडीयू ने तुरंत लपक लिया. बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा- “किसकी शादी और कैसी सुहागरात? महागठबंधन तो बिन दूल्हे की बारात है. दूल्हा बनने की होड़ मची है. लालू प्रसाद की पुत्री का यह बयान पूरी तरह बेतुका है.”

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने भी बयान को परिवार की बेचैनी का परिणाम बताया. उन्होंने कहा- “2020 में तेजस्वी को महागठबंधन का चेहरा मान लिया गया था. लेकिन अब सभी दल कन्नी काट रहे हैं. यही निराशा रोहिणी आचार्या के शब्दों में झलक रही है.”

बयान से गरमाई बिहार की सियासत

रोहिणी का बयान भले ही तात्कालिक गुस्से में दिया गया हो, लेकिन उसने बिहार की सियासत को नई बहस थमा दी है. विपक्ष इसे “भाई-बहन की भावनात्मक अपील” बता रहा है, जबकि सत्तापक्ष इसे महागठबंधन की अंदरूनी कश्मकश का सबूत करार दे रहा है.

Also Read:  भोजपुर में राहुल गांधी के सामने युवाओं ने लगाए ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे, बुलाकर मिलाया हाथ फिर फ्लाइंग किस…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन