बिहार के इस जिले में 100 एकड़ में लगेगी चीनी मिल, बदलेगी किसानों की किस्मत, 2000 लोगों को मिलेगा काम
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Feb 2026 5:51 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Sugar Mill: भोजपुर जिले में नई चीनी मिल लगाने की तैयारी शुरू हो गई है. बिहिया प्रखंड में 100 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित इस परियोजना से गन्ना खेती को बढ़ावा मिलेगा. इससे किसानों की आय बढ़ेगी और करीब दो हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है.
Bihar Sugar Mill: भोजपुर जिले के किसानों और युवाओं के लिए एक खुशखबरी है. बिहिया ब्लॉक के महथीन माई मंदिर के पीछे करीब 100 एकड़ बंजर जमीन पर नई चीनी मिल लगाने की तैयारी शुरू हो गई है. डीएम तनय सुल्तानिया ने इस जगह का चयन कर सरकार को अपनी रिपोर्ट भेज दी है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो अगले साल से मिल का निर्माण शुरू हो जाएगा. यह कदम बिहार सरकार के सात निश्चय-3 अभियान का हिस्सा है. इसका मकसद राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है.
लौटेगा सुनहरा दौर
इस चीनी मिल के शुरू होने से भोजपुर में खेती का पुराना सुनहरा दौर वापस लौट सकता है. कभी यहां 40 हजार एकड़ में गन्ने की पैदावार होती थी, जो बिहटा चीनी मिल के बंद होने के बाद खत्म हो गई थी. अब प्रशासन का अनुमान है कि नई मिल खुलने से न केवल वह पुराना रकबा वापस आएगा, बल्कि गन्ने की खेती 80 हजार एकड़ तक पहुंच सकती है. वर्तमान में जो किसान पारंपरिक खेती से एक बीघे में 18 से 25 हजार रुपये कमाते हैं. गन्ना उगाने पर उनकी यह कमाई दोगुनी से भी ज्यादा हो सकती है.
स्पेशल टास्क फोर्स भी बनाई गई
इस चीनी मिल के चालू होने से इलाके के लगभग 2000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से काम मिलेगा. 2006 में भी ऐसी कोशिश हुई थी, लेकिन तब बात आगे नहीं बढ़ पाई थी. इस बार सरकार और प्रशासन दोनों गंभीर हैं और इसके लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स भी बनाई गई है. बिहिया के साथ-साथ कोइलवर, संदेश, शाहपुर और उदवंतनगर प्रखंड के किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. इन्हें अब गन्ना बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बदलेगी जिले की तस्वीर
फिलहाल भोजपुर के किसान महज 35 एकड़ में गन्ने की खेती कर रहे हैं और बाजार न होने के कारण गुड़ बनाकर बेचने को मजबूर हैं. नई चीनी मिल के आने से उन्हें न सिर्फ बेहतर दाम मिलेंगे, बल्कि खेती के आधुनिक संसाधन भी उपलब्ध होंगे. वर्षों से बंजर पड़ी जमीन पर मिल का खड़ा होना पूरे जिले की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल देगा.
इसे भी पढ़ें : बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4 में बड़ा बदलाव, अब एक उम्मीदवार, एक ही रिजल्ट, 44000 भर्तियों के लिए जल्द आएगा नोटिफिकेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










