जीएसटी से होने वाले लाभ के बारे में दी गयी जानकारी

आरा : भोजपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं टैली सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जीएसटी पर जागरूकता शिविर का आयोजन मैना सुंदर भवन में किया गया. टैली सोल्यूशन के बिजनेस मैनेजर अंशुमन झा ने जीएसटी लागू होने पर उसके विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डाला. मुख्य रूप से उन्होंने इनपुट क्रेडिट एवं रिटर्न फाइल करने आदि […]
आरा : भोजपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं टैली सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जीएसटी पर जागरूकता शिविर का आयोजन मैना सुंदर भवन में किया गया. टैली सोल्यूशन के बिजनेस मैनेजर अंशुमन झा ने जीएसटी लागू होने पर उसके विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डाला. मुख्य रूप से उन्होंने इनपुट क्रेडिट एवं रिटर्न फाइल करने आदि की जानकारी दी.
भोजपुर चैंबर के महासचिव प्रदीप नारायण दास ने ऐसे आयोजन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह के सेमिनार से व्यापारियों को नयी योजनाओं के क्रियान्वयन में सुलभता होती है. इस मौके पर जीएसटी से होने वाले अन्य लाभ व हानि की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर सुभाष कुमार, मृत्युंजय कुमार, कृष्णमोहन कुमार, चैंबर के कोषाध्यक्ष आलोक चंद जैन, अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद, संयुक्त सचिव आदित्य विजय जैन, मनोज खेमानी, सुनील नैयर, संजय जालान, कमल नारायण, मनोज जैन, डॉ हर्षित विजय जैन, हिमांशु नारायण, सौरभ अग्रवाल, राजुल कौल, अंशु कौल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










