बस ने मारी टक्कर, दो बाइक सवार जख्मी

Published at :29 May 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
बस ने मारी टक्कर, दो बाइक सवार जख्मी

आरा : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिहिया-पीरो रोड पर मिशन स्कूल के समीप अनियंत्रित सवारी बस ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर […]

विज्ञापन

आरा : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिहिया-पीरो रोड पर मिशन स्कूल के समीप अनियंत्रित सवारी बस ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया.

घटना को अंजाम देने के बाद बसचालक बस छोड़कर भाग निकला. जानकारी के अनुसार घायलों में पीरो निवासी अहमद खान तथा जिबराइल खान है. बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से जगदीशपुर से पीरो जा रहे थे. इसी क्रम में बस ने बाइक को टक्कर मार दी. बस की टक्कर से दोनों बाइक सवार चाट में पलट गये और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. घटना की जानकारी मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और बस को अपने कब्जे में कर लिया. इस संबंध में जगदीशपुर थानाध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी ने बताया कि चालक का पता लगाया जा रहा है. बस को जब्त कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन