बीएसएफ जवान के घर में चोरों ने की भीषण चोरी

Published at :29 May 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएफ जवान के घर में चोरों ने की भीषण चोरी

छह लाख के सोने के जेवर, नकदी व कपड़े ले गये चोर आरा/कोइलवर : बीती रात कोइलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव के पश्चिम टोला में चोरों ने एक बीएसएफ जवान के घर में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया. लगभग छह लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात समेत नकदी व महंगे […]

विज्ञापन

छह लाख के सोने के जेवर, नकदी व कपड़े ले गये चोर

आरा/कोइलवर : बीती रात कोइलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव के पश्चिम टोला में चोरों ने एक बीएसएफ जवान के घर में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया. लगभग छह लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात समेत नकदी व महंगे कपड़े लेकर फरार हो गये.
मिली जानकारी के अनुसार कोइलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया निवासी बीएसएफ जवान भगेरन राय के घर शनिवार की देर रात लगभग एक से दो बजे के बीच अज्ञात चोर सीढ़ी के रास्ते घर के आंगन में घुस गये. जिस कमरे में घर के सदस्य सोये थे उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया और जिस कमरे में अलमारी रखी थी,
उसको तोड़ उसमें रखे लगभग छह लाख रुपये के सोने -चांदी के गहने, साठ हजार रुपये नकद व दुल्हन के कीमती कपड़े चोरी कर मुख्य दरवाजे के रास्ते से भाग निकले. घर वालों को घटना की जानकारी सुबह में हुई तो कोहराम मच गया. पूरा परिवार सन्न रह गया और रोना पीटना शुरू हो गया. घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कुल्हड़िया पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गयी. चोरी के मामले में घर के मुखिया के पुत्र ने कोइलवर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस तहकीकात में जुट गयी.
चोरों ने चला दिया था पानी का मोटर, खोल दिया था नल
चोरों ने शातिराना अंदाज में घर का सामान साफ कर दिया. घर व कमरे में सोये लोगों को किसी प्रकार का संदेह नहीं हो इसके लिए चोरों ने काफी दिमाग लगाया था. चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने से पूर्व पानी के मोटर को चालू कर दिया था. इतना ही नहीं बाथरूम का नल भी चालू कर दिया था, जिससे घर के सदस्यों को लगे की कोई सदस्य जगा हुआ है. मालूम हो कि बीएसएफ जवान भगेरन राय के पुत्र सोनू कि शादी इसी माह 13 मई को हुई थी. चोरों को इस बात की जानकारी थी कि शादी के बाद नयी नवेली दुल्हन अपने साथ गहने व कीमती कपड़े लेकर आयी है. चोरों ने दुल्हन के सामान को भी अपना निशाना बनाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन