किसानों को ज्यादा उत्पादन के दिये गये टिप्स

सहार : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय पर खरीफ महाभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मदन सिंह एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक शशि कुमार ने कम लागत में अच्छी उपज प्राप्त करने के गुर किसानों को […]
सहार : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय पर खरीफ महाभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मदन सिंह एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक शशि कुमार ने कम लागत में अच्छी उपज प्राप्त करने के गुर किसानों को सिखाया गया. उन्होंने कहा कि किसान कम लागत में जीरो टिलेज विधि से धान की खेती कर अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं.
प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि सहार में किसानों को बीज उपलब्ध कराने के लिए तीन बीज विक्रेताओं का चयन किया गया है, जिससे कि किसानों को असानी से बीज उपलब्ध हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










