वार्ड सदस्यों ने लिया महाधरना का संकल्प

Published at :22 Mar 2017 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ड सदस्यों ने लिया महाधरना का संकल्प

अगिआंव : प्रखंड मुख्यालय में वार्ड सदस्यों की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता लिलावतीया देवी व राम अयोध्या पाठक ने की. बैठक में सभी वार्ड सदस्यों ने संगठित होकर आगामी 22 मार्च को महाधरना देने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है, तब तक आंदोलन जारी […]

विज्ञापन

अगिआंव : प्रखंड मुख्यालय में वार्ड सदस्यों की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता लिलावतीया देवी व राम अयोध्या पाठक ने की. बैठक में सभी वार्ड सदस्यों ने संगठित होकर आगामी 22 मार्च को महाधरना देने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इस संबंध में अध्यक्ष ने आह्वान किया कि उस दिन सभी वार्ड सदस्य शामिल हों और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धरना को सफल बनाएं. बैठक में चिंता देवी, संजय सिंह, सिंधु सिंह, सोनू यादव, संतोष कुमार, मिथलेश कुमार व प्रखंड के सभी वार्ड सदस्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन