संदिग्ध स्थिति में अधेड़ की मौत 10 वर्षों से पी रहा था शराब

आरा : संदेश थाना क्षेत्र के बागा फुलाड़ी गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक सुनील कुमार बताया जाता है, जो बागा फुलाड़ी गांव का निवासी है. बताया जा रहा है कि 10 वर्षों से यह शराब पीने का आदि था. बीच में इसकी तबीयत अचानक खराब हो गयी, जिसे […]
आरा : संदेश थाना क्षेत्र के बागा फुलाड़ी गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक सुनील कुमार बताया जाता है, जो बागा फुलाड़ी गांव का निवासी है. बताया जा रहा है कि 10 वर्षों से यह शराब पीने का आदि था. बीच में इसकी तबीयत अचानक खराब हो गयी, जिसे परिजन दिखाने के लिए रविवार को सदर अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गयी. इस संबंध में मृतक के ससुर अजिमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी शिवराम ने बताया कि मृतक आदतन शराबी था.
मना करने के बावजूद भी शराब की लत नहीं छोड़ रहा था. काफी दिनों से तबीयत खराब होने के कारण रविवार को सदर अस्पताल में भरती कराने के लिए लाया जा रहा था.तभी रास्ते में ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में तरह- तरह की बातें हो रही थी. मौत के बाद परिजन शव को लेकर चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










