नौवें दिन भी हड़ताल पर रहे गृहरक्षक

Published at :20 Mar 2017 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
नौवें दिन भी हड़ताल पर रहे गृहरक्षक

आरा : सरकार के साथ वार्ता विफल होने के कारण जिले भर के गृहरक्षक नौवें दिन भी हड़ताल पर रहे. इस दौरान नेताओं ने कहा कि सकरकार कान में तेल डालकर सोयी हुई है. उसे विधि-व्यवस्था की कोई चिंता नहीं है. हड़ताल के कारण सभी कार्यालयों एवं यातायात व्यवस्था पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा […]

विज्ञापन

आरा : सरकार के साथ वार्ता विफल होने के कारण जिले भर के गृहरक्षक नौवें दिन भी हड़ताल पर रहे. इस दौरान नेताओं ने कहा कि सकरकार कान में तेल डालकर सोयी हुई है. उसे विधि-व्यवस्था की कोई चिंता

नहीं है. हड़ताल के कारण सभी कार्यालयों एवं यातायात व्यवस्था पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है. लोगों को समस्याएं हो रही हैं.
पर सरकार असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा को पार कर रही है. जब तक सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू नहीं होगा, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी. वक्ताओं ने कहा कि सरकार वर्षों से सेवा कर रहे गृहरक्षकों को सम्मान नहीं दे पा रही है. वहीं न्यायालय के आदेश को भी नहीं मान रही है. यह न्यायालय का भी अपमान है.
सरकार द्वारा न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करना लोकतंत्र के लिए खतरा है. इससे संवैधानिक व्यवस्था पर भी असर पड़ेगा. इस अवसर पर नंद कुमार सिंह, राम अयोध्या सिंह, रामजी सिंह, राम दयाल सिंह, निर्मल कुमार सिंह, श्री भगवान सिंह, समतुल्ला खां तथा कृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन